Dark Mode

किरण रिजिजु के स्थान पर अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा कानून मंत्रालय का दायित्व - केन्द्र सरकार में मेघवाल का कद बढा, संस्कृति एवं संसदीय कार्य के साथ देखेंगे विधि मंत्रालय का कामकाज

किरण रिजिजु के स्थान पर अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा कानून मंत्रालय का दायित्व

जयपुर। सीट से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल का कद केन्द्र सरकार में और बढ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन राम मेघवाल को अब कानून मंत्री का स्वतंत्र प्रभार सौंपा है। मेघवाल वर्तमान में संस्कृति एवं संसदीय कार्य के राज्यमंत्री हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजु के स्थान पर अब कानून मंत्रालय का कामकाज भी अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सूचना सार्वजनिक की है। बीकानेर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने वाले मेघवाल दलित समाज के एक बड़े नेता के रूप में स्थापित हैं।

 

1.अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा सीट से पहली बार 2009 में सांसद बने थे। बाद में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में  भी बीजेपी ने मेघवाल को ही टिकट दिया। तीनों बार मेघवाल ने अच्छे मतों से जीत हासिल की।


2. अर्जुन राम मेघवाल पूर्व में केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास और वित्त राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।


3. राजनीति में आने से पहले अर्जुन राम मेघवाल राजकीय सेवा में थे। वे 1982 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए थे। इन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिश्चन्द्र भाभा के ओएसडी के रूप में भी काम किया।


4. आरएएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने मेघवाल ने राजस्थान के विभिन्न विभागों में सचिव और अन्य पदों पर काम किया। वे चुरू जिला कलेक्टर भी रहे। 


5. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों से पहले अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। मेघवाल ने अब तक तीन लोकसभा चुनाव लड़े और तीनों बार जीत हासिल की। 

 

6. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल मेघवाल थे। अर्जुन राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल आपस में मौसेरे भाई है। इन चुनावों में अर्जुन राम मेघवाल ने मदन गोपाल मेघवाल को 2 लाख 64 हजार 81 वोटों से हराया।

 

7. अर्जुल राम मेघवाल पूर्व आईएएस हैं जबकि उनके सामने चुनाव लड़ने वाले मौसेरे भाई मदन गोपाल मेघवाल पूर्व आईपीएस हैं। 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!