Dark Mode

बीजेपी में शामिल होते ही समर्थन जुटाने में व्यस्त हुए दलपत मंडवारिया, स्नेह भोज में पकी चुनावी खिचड़ी - निजी रेस्टोरेंट में भाजपा नेताओं ने दिए सुझाव

बीजेपी में शामिल होते ही समर्थन जुटाने में व्यस्त हुए दलपत मंडवारिया, स्नेह भोज में पकी चुनावी खिचड़ी

सिरोही। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो गया है। अलग अलग नेता अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले सिरोही के युवा नेता दलपत मंडवारिया इन दिनों क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। गत विधानसभा चुनावों में संयम लोढ़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मंडवारिया इस बार खुद चुनाव मैदान में ताल ठोकने के मूड में है। इसी मंशा के साथ उन्होंने 12 अगस्त को जयपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली थी। पार्टी में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय नेताओं से मिलने के लिए वे दिल्ली गए। बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के मंडवारिया को क्षेत्र में सक्रिय होने का इशारा कर दिया है। इशारा मिलने के बाद वे क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव हो गए हैं।

 

स्नेह भोज के साथ पकी चुनावी खिचड़ी

 

सोमवार 28 अगस्त को सिरोही के एक रेस्टोरेंट में बीजेपी नेताओं के स्नेह भोज का कार्यक्रम हुआ। इस स्नेह भोज की खासियत यह थी कि इस कार्यक्रम में जालौर सिरोही के सांसद देवजी पटेल मौजूद थे। सिरोही जिला बीजेपी के कई पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण और नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता भी इस स्नेह भोज में शामिल हुए। इस स्नेह भोज में चुनावी खिचड़ी पकी। बताया जा रहा है कि सिरोही से भावी प्रत्याशी के रूप में दावेदार के नाम पर चर्चा करने और लोगों से फीडबैक लेने के लिए यह स्नेह भोज रखा गया था। इस स्नेह भोज की जो फोटो सामने आई है। उससे लगता है कि इस कार्यक्रम की मुख्य धुरी दलपत मंडवारिया थे जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।

 

अचानक तस्वीर में कैसे आए मंडवारिया

 

बीजेपी नेता के रूप में दलपत राजपुरोहित (मंडवारिया) नाम भले ही नया हो लेकिन सिरोही के लिए यह जाना माना चेहरा है। छोटी सी उम्र में समाज सेवा के जरिए अपनी पहचान बनाने के साथ इन्होंने उद्योग जगत में भी अपना नाम कमाया है। 35 वर्षीय मंडवारिया स्टील व्यवसायी हैं। गुजरात में इनका बड़ा कारोबार है। बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेताओं से इनके अच्छे संबंध हैं। इसी कारण उन्होंने हाल ही में बीजेपी का दामन थामा। राजपुरोहित ब्रह्मधाम आसोतरा के ट्रस्टी होने के साथ वे हरिद्वार राजपुरोहित खेतेश्वर समाज भवन के ट्रस्टी भी हैं। ब्राह्मण समाज में दलपत मंडवारिया की विशेष पहचान है। गत 25 जून को सिरोही में ब्राह्मण महासम्मेलन हुआ था जिसके मुख्य आयोजकों में दलपत मंडवारिया शामिल थे। ऊर्जावान युवा दलपत मंडवारिया लम्बे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और युवाओं की बड़ी टीम उनके साथ जुड़ी हुई है। शायद इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने कुछ इशारा किया है। 

 

" चुनावी शंखनाद हो चुका है भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन को मज़बूती प्रदान करने में प्रयत्नशील है।सांसद महोदय ने आज आम कार्यकर्ताओ के साथ भोजन कर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम किया है औऱ दलपत पुरोहित हमारा स्थानीय औऱ युवानेता है।टिकट मांगने का हक है। "

-हेमंत पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो, सिरोही

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!