Dark Mode

कौन हैं अजेय कुमार, जिन्हें मिली राजस्थान भाजपा में नए संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी - ढाई साल पहले चंद्रशेखर छोड़ गए थे यह पद, अब उनका स्थान लेंगे अजेय कुमार

कौन हैं अजेय कुमार, जिन्हें मिली राजस्थान भाजपा में नए संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

 

जयपुर। राजस्थान भाजपा से एक बड़ी खबर है। पार्टी में नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अजेय कुमार को राजस्थान भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया है। संगठन के लिहाज से यह बड़ी नियुक्ति है। अब राजस्थान भाजपा की हर अहम बैठक में अजेय सिंह की मौजूदगी रहने वाली है।

चंद्रशेखर का स्थान लेंगे अजेय कुमार

राजस्थान में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद पिछले ढाई वर्ष से खाली चल रहा था। पूर्व में यह जिम्मेदारी चंद्रशेखर के पास थी। जनवरी 2024 में पार्टी हाईकमान ने चंद्रशेखर को राजस्थान से तेलंगाना भेज दिया। वर्तमान में वे तेलंगाना में प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में अब चंद्रशेखर की जिम्मेदारी अजेय कुमार को मिली है।

संगठन में काम का लंबा अनुभव

अजेय कुमार सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वे काफी अनुभवी नेता हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ मंडल) भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड में वे जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!