Dark Mode

'सभी VIPs को तुरंत बाहर निकालें, विधानसभा में RDX बम फटने वाला है' राजस्थान विधानसभा को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी - धमकी भरे ईमेल में यह भी लिखा कि इसे मजाक मत समझना, तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, साइबर पुलिस के हाथ खाली

'सभी VIPs को तुरंत बाहर निकालें, विधानसभा में RDX बम फटने वाला है' राजस्थान विधानसभा को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर आया था। सुबह नौ बजे जब ऑफिस खुले। कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर आए और ईमेल चेक किया। तब उन्हें धमकी भरा ईमेल आने के बारे में जानकारी मिली। कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सूचना दी। देवनानी ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद विधानसभा परिसर में तलाशी का अभियान चलाया गया।

 

वीआईपीज को निकालें बाहर

 

धमकी भरा ईमेल राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को संबोधित किया गया है। ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा है कि दोपहर 12 बजे विधानसभा में 5 सिलिकॉन 100 बेस RDX बम फटने वाले हैं। यह कोई मजाक नहीं है, सभी वीआईपीज को तुरंत बाहर निकालें। यह धमकी भरा ईमेल राजस्थान विधानसभा की ऑफिशियल ईमेल आईडी और सचिव की ईमेल आईडी पर भेजी गई है।

 

क्या लिखा है ईमेल में, यहां पढें

 

Speaker, 
5 silicon 100 base RDX EDs to blast in Vidhan Sabha at Noon! This is not a joke, evacuate all VIPs. Tamil Nadu Police purchased a spyware illgeally from an Italian company called Hacking Team, the name of the app is called Remote Control Systems (RCS) Galileo.
It contained sensitive information on M.K Stalin Son-in-law Sabareesan Vedamurthy. Now it is in pocession of Pak ISI cells in Peelamedu, TN.
Let this blast be a statement.

 

धमकी भरे ईमेल का हिंदी अनुवाद यहां समझें

 

धमकी भरे ईमेल में स्पीकर यानी विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है कि '5 सिलिकॉन 100 बेस आरडीएक्स ईडी दोपहर में विधानसभा में धमाका करेंगे! यह कोई मजाक नहीं है, सभी वीआईपी को खाली कराएं। तमिलनाडु पुलिस ने हैकिंग टीम नाम की एक इतालवी कंपनी से गलत तरीके से एक स्पाइवेयर खरीदा, ऐप का नाम रिमोट कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) गैलीलियो है। इसमें एमके स्टालिन के दामाद सबरीसन वेदमूर्ति के बारे में संवेदनशील जानकारी थी। अब यह पीलामेडू, तमिलनाडु में पाक आईएसआई कोशिकाओं की आबादी में है। इस विस्फोट को एक बयान होने दीजिए।'

 

तलाशी में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

 

इस अप्रैल महीने में विधानसभा को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। पहले 14 अप्रैल को धमकी भरा ईमेल आया था। इसके बाद 24 अप्रैल को फिर से धमकी भरा ईमेल आया और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आज 27 अप्रैल को फिर से धमकी भरा ईमेल आया है। पुलिस, ईआरटी, क्यूआरटी, एटीएस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने विधानसभा का चप्पा छान मारा लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!