Dark Mode

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं' - सिविल सेवा 2022 के रिजल्ट ने यह साबित कर दिया है, जानें IAS topper बेटियों के बारे में

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

 

जयपुर। जो लोग सिर झुका कर धीरे से कान में कहते हैं कि 'लड़की' हुई है, उन्हें यूपीएससी के सिविल सर्विस 2022 का रिजल्ट देखना चाहिए। बेटियों को बोझ समझने वालों के लिए एक नसीहत है। बेटियां बोझ नहीं बल्कि अभिमान होती है। यह साबित किया है संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट ने। मंगलवार 23 मई की दोपहर को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। इस रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कों को पीछे छोड़ते हुए लड़कियों ने टॉप 1, 2, 3 और 4 रैंक हासिल की है। टॉप 10 में 6 और टॉप 15 में 10 लड़कियों ने स्थान पाया है। गत वर्ष सिविल सर्विस 2021 के रिजल्ट में भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बेटियों ने बाजी मारी थी और इस बार भी टॉप 4 स्थानों पर बेटियां ही रही। हमारी बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कमतर नहीं हैं।

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 1 रैंक : - सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप करने वाली इशिता किशोर बिहार की रहने वाली है। उनके माता पिता पटना से हैं और उनका पैतृक घर और ननिहाल है। पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। कुछ वर्षों पहले उनका निधन हो गया। इशिता की मां भी फोर्स से सेवानिवृत है और नोएडा में अपनी बेटी के साथ रहती है। इशिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। पीजी के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में दो साल तक जॉब भी की। इशिता का यह तीसरा प्रयास था। दो बार असफल रहने के बावजूद इशिता ने अपनी पढाई जारी रखी और अब टॉप रैंक पाकर सफलता का परचम लहरा दिया।

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 2 रैंक : -  बिहार के बक्सर की रहने वाली गरिमा लोहिया ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की है। गरिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। चार साल पहले पिता का निधन हुआ तो गरिमा को बड़ा धक्का लगा लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और पढाई जारी रखी। गरिमा ने बताया कि कोचिंग के बजाय उन्होंने सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर दिया। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। 

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 3 रैंक : - सिविल सेवा परीक्षा में तीसरी रैंक पाने वाली उमा हरथी तेलंगाना के नलगोंडा जिले की रहने वाली है। उनके पिता तेलंगाना पुलिस में हैं। उमा हरथी ने आईआईटी हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 4 रैंक : - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी स्मृति मिश्रा ने UPSC में चौथी रैंक हासिल की है। स्मृति लॉ ग्रेजुएट हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से पढ़ाई की है। स्मृति ने 2016 से 2019 के बीच मिरांडा हाउस से विज्ञान में स्नातक किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही कानून की पढ़ाई की। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है। स्मृति के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सीओ द्वितीय के पद बरेली में तैनात हैं।

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 6 रैंक : - केरल की रहने वाली गहना नव्या जेम्स ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में छठा स्थान प्राप्त किया है। दक्षिणी जिले के पाला की रहने वाली जेम्स के पिता प्रोफेसर सीके जेम्स थॉमस कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। इतिहास में स्नातक और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर दोनों में प्रथम रैंक हासिल करने के बाद नव्या महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। नव्या जेम्स का कहना है कि उन्होंने हमेशा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की लेकिन नतीजों के बारे में कभी नहीं सोचा।

IAS Topper 2022 'बेटियां हमारी गौरव हैं'

टॉप 9 रैंक : - हरियाणा के कैथल निवासी कनिका गोयल ने यूपीएससी परीक्षा 2022 में 9वां रैंक हासिल किया है। कनिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!