Dark Mode

RAS अफसरों की एक और लंबी ट्रांसफर सूची जारी, 183 अफसरों को किया इधर उधर - जेडीए और निगम में 6 उपायुक्त लगाए, वीनिता और आशिष का 15 दिन में दूसरी बार ट्रांसफर

RAS अफसरों की एक और लंबी ट्रांसफर सूची जारी, 183 अफसरों को किया इधर उधर

 

जयपुर। भजनलाल सरकार इन दिनों एक के बाद एक तबादला सूचियां जारी कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार की ओर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 386 अफसरों के तबादले किए गए। 6 सितंबर को जारी हुई आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची के बाद अब सोमवार 23 सितंबर को एक और ट्रांसफर सूची जारी की गई। इस ट्रांसफर लिस्ट में 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे सीनियर आरएएस जसवंत सिंह को अब बीकानेर संभाग का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त लगाया गया है। दीप्ति शर्मा को अजमेर संभाग का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त लगाया गया है। कई जिलों में अतिरिक्त कलेक्टर बदले गए हैं और दर्जनों उपखंड अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रियंका और उपेंद्र की जेडीए जयपुर में नियुक्ति

सीनियर आरएएस अधिकारी प्रियंका तलानिया और उपेंद्र शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर में उपायुक्त लगाया गया है। इसी तरह रामजी भाई कलबी को जोधपुर विकास प्राधिकरण जोधपुर में लगाया। मोहन दान रत्नू को पिछले दिनों जारी ट्रांसफर लिस्ट में मोहन दान रत्नू को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव लगाया गया था। फिलहाल रत्नू ने पदभार ग्रहण नहीं किया। अब 6 सितंबर को किया गया रत्नू का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया।

6 विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार बदले

आरएएस अफसरों की इस जेंबो ट्रांसफर लिस्ट में छह विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले गए हैं। श्वेता यादव को रजिस्ट्रार शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर, संतोष कुमार गोयल को रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, हरितीमा को रजिस्ट्रार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, सीमा शर्मा प्रथम को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर और रचना भाटिया को रजिस्ट्रार बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय जयपुर की जिम्मेदारी की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!