Dark Mode

वसुंधरा राजे के समर्थक पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी के टिकट कटे, शेखावत के समर्थकों ने राज्यवर्धन सिंह के खिलाफ लगाए नारे - शेखावत के स्थान पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राजवी के स्थान पर दीया कुमारी को मिले टिकट, बागी हुए तो बिगड़ेगा खेल

वसुंधरा राजे के समर्थक पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी के टिकट कटे, शेखावत के समर्थकों ने राज्यवर्धन सिंह के खिलाफ लगाए नारे

 

 


जयपुर। भाजपा की पहली सूची में बीजेपी के कई धुरंधर नेताओं के टिकट काट दिए गए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नजदीकी और पूर्व मंत्री रहे राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काट दिया गया है। झोटवाड़ा से शेखावत के स्थान पर पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट कटने से शेखावत काफी नाराज हुए। शेखावत के समर्थकों कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर के विरोध में नारेबाजी की और उन्होंने कहा कि झोटवाड़ा का एक ही लाल है और वह है राजपाल।

 

राजवी के स्थान पर दीया कुमारी को दिया टिकट

 

जयपुर शहर की विद्याधर नगर सीट से बीजेपी ने नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने राजवी के स्थान पर राजसमंद से सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी विद्याधर नगर सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। पिछला चुनाव भी उन्होंने 31232 वोटों से जीता था। इसके बावजूद पार्टी ने उनका टिकट काट कर पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी को टिकट दिया है।

 

बागी हुए तो बीजेपी के लिए दोनों सीटें मुश्किल

 

जयपुर शहर की इन दोनों विधानसभा सीटों झोटवाड़ा और विद्याधर नगर से टिकट बदले जाने से राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी खासे नाराज हैं। ये दोनों सीटें राजपूत बाहुल्य सीटें हैं। हालांकि पार्टी ने दोनों राजपूत प्रत्याशियों के स्थान पर राजपूत प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है लेकिन अगर को प्रत्याशी बागी होता है तो पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। नरपत सिंह राजवी का अच्छा वोट बैंक है। वे लगातार तीन बार विद्याधर नगर सीट से चुनाव जीते हैं। उनका टिकट काटना समझ से परे हैं।

 

कहीं राजे को डैमेज तो नहीं किया जा रहा

 

बीजेपी की पहली सूची में वसुंधरा राजे समर्थित प्रत्याशियों के नाम गायब हैं। राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी राजे के नजदीकी नेताओं में माने जाते रहे हैं। इन दोनों का नाम प्रत्याशियों की पहली सूची में नहीं है। खुद राजे का नाम भी पहली सूची में नहीं आया है। राजनैतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि क्या बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व राजे को बाहर का रास्ता दिखाने में जुटा है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!