Dark Mode

'राहुल गांधी सरेआम महिलाओं का चुंबन करते हैं, यह चरित्रहीनता है' - हिडन कैमरा विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कहा - अश्लील लोगों की गैंग है कांग्रेस और सरगना है डोटासरा...

'राहुल गांधी सरेआम महिलाओं का चुंबन करते हैं, यह चरित्रहीनता है'

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में लगे दो नए कैमरों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जंग छिड़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर तीखे बयानों से हमला कर रहे हैं। कल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्पीकर अपने चैंबर के रेस्ट रूम से कांग्रेस की महिला विधायकों को देखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये कैमरे लगाए हैं। अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सरेआम महिलाओं का चुंबन करते हैं, वह चरित्रहीनता है। दिलावर ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में चरित्रहीन लोगों की एक टोली है जिसके सरगना कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं।

 

जो जैसा होता है, उसे वैसा ही दिखता है - दिलावर

 

रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जो जैसा होता है, उसे वैसा ही दिखाई देता है। यानी चरित्रहीन लोगों के दिमाग में चरित्रहीनता की बातें ही आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यालय में भी कैमरे लगा रखे हैं। क्या कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को देखने के लिए कैमरे लगाए हैं। शायद इसीलिए लगाए होंगे तभी तो उन्हें विधानसभा में लगाए हुए कैमरों के बारे में ऐसी बातें याद आती है।

 

कांग्रेस अश्लील नेताओं की गैंग

 

मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस में अश्लील नेताओं की एक टोली है और गोविंद सिंह डोटासरा उनके सरगना है। देश और प्रदेश में ऐसी अनेक घटनाएं हैं जिससे यह प्रूव किया जा सकता है कि कांग्रेस में चरित्रहीन लोगों की कमी नहीं है। तंदूर में फेंक कर महिला को जलाने की घटना आपको याद होगी। अजमेर में हुए अश्लील ब्लैकमेलिंग कांड सबको याद होगा। अजमेर ब्लेकमेलिंग कांड में अधिकांश आरोपी कांग्रेसी थे और कांग्रेस के इन्हीं नेताओं ने उन आरोपियों को बचाने की कोशिश की जिन्होंने स्कूली छात्राओं के साथ दरिंदगी की थी। उनकी जिंदगी नरक बना दी थी। कई छात्राओं ने तो आत्महत्याएं भी कर ली थी। ये कांग्रेस पार्टी के लक्षण हैं। राजस्थान में भंवरी देवी कांड हुआ। उसमें कांग्रेस के नेता शामिल थे। दिलावर ने कहा कि भंवरी देवी कांड की पूरी परतें नहीं खुली वरना एक दो और नेताओं के नाम सामने आते और हो सकता है गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी आता क्योंकि वे भी उन्हीं चरित्रहीन नेताओं के पद चिन्हों पर चलते वाले लोग हैं।

 

राहुल गांधी से बड़ा चरित्रहीन नेता कौन - दिलावर

 

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को कौन नहीं जानता। एक बार राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मंदिर जाते हैं, वे लड़कियां छेड़ने के लिए जाते हैं। राहुल गांधी खुद भी कई बार मंदिर गए, तब क्या वे खुद लड़कियां छेड़ने गए थे। जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। तब वे लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर अठखेलियां करते हुए चलते थे। क्या यह चरित्रहीनता नहीं है। दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी से बड़ा चरित्रहीन नेता कौन है। कई बार में खुल में महिलाओं के चुंबन करते हुए दिखाई दे जाते हैं। यह चरित्रहीनता नहीं तो और क्या है।

हलाला के पक्षधर हैं कांग्रेसी

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने कभी तीन तलाक का विरोध नहीं किया। यहां तक की हलाला का विरोध भी नहीं किया। एक विवाहिता का जब पति से तलाक हो जाता है और उसे फिर से विवाह करना होता है तो शुद्धीकरण के लिए महिला को कुछ दिन के लिए किसी गैर मर्द के साथ रातें बितानी होती है जिससे हलाला कहते हैं। दिलावर ने कहा कि उस हलाला का कांग्रेस ने कभी विरोध नहीं किया। इसका मतलब यही है कि वे हलाला के पक्षधर हैं। कांग्रेस के लोग चरित्रहीनता को पवित्रता मानते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!