Dark Mode

कर्नाटक में कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत, जनता ने बीजेपी को नकारा - बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत, कांग्रेस ने 135 सीटें जीती, बीजेपी 66 पर सिमटी

कर्नाटक में कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत, जनता ने बीजेपी को नकारा

राहुल गांधी ने कहा : - कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है और मोहब्बत की दुकानें खुली है

 

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 224 विधानसभा सीटों में से बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है लेकिन कांग्रेस ने 135 सीटों पर चुनाव जीत लिया। सत्तारूढ भाजपा 66 सीटों पर ही सिमट गई। जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 4 सीटें अन्य के खाते में गई। कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं और उनके काम को बधाई दी। राहुल गांधीद ने कहा कि कर्नाटक में एक तरफ पूंजीपतियों की ताकत थी और दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी। इस चुनाव में शक्ति ने ताकत हो हरा दिया और अब हर राज्य में यही होगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है। हम उन्हीं के मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं।हमने नफरत और गलत शब्दों से ये लड़ाई नहीं लड़ी। कर्नाटक ने दिखा दिया है कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है और मोहब्बत की दुकानें खुली है। यह सबकी जीत है लेकिन सबसे पहले कर्नाटक की जीत है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने चुनाव में जो वादे किए उनमें से 5 वादे पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे।


कर्नाटक में बीजेपी के लिए दरवाजे बंद, यहां हिजाब-हलाल नहीं चलेगा

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। उनकी सरकार और पीएम मोदी फेल हो गए हैं। यहां हिजाब-हलाल और बजरंग बली जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार चलाना जानते हैं, यहां बाहरियों की जरूरत नहीं है। चुनाव जीतने के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की और लोगों के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का भरोसा दिलाया था। जब डीके शिवकुमार जेल में थे तब सोनिया गांधी उनसे मिलने जेल गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझ पर इतना भरोसा किया। यह भरोसा में कभी नहीं भुला सकूंगा।


कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार कनकपुरा रामनगर सीट से 1,22,392 मतों से चुनाव जीते। कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 35,978 मतों से विजयी हुए।

 

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में हारी भाजपा

आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल समझा जाने वाला खेल भाजपा हार गई है। कर्नाटक चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां जाति और धर्म के मुद्दों पर स्थानीय मुद्दे हावी रहे। मतगणना के दौरान दोपहर 12 बजे ही कांग्रेस के जीत की तस्वीर साफ हो गई और दोपहर 1 बजे तक बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली। बीजेपी नेता और मौजूदा मुुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह पीएम मोदी की हार है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी भाजपा को हार मिली है।

 

गत चुनावों में जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी कांग्रेस ने

 

विगत चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। तब कांग्रेस के एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 14 महीने बाद ही सरकार गिर गई थी क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायक बागी हो गए थे। इस बगावत के बाद बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेसी और जेडीएस के बागी विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई थी। दो साल बाद ही येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा क्योंकि बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला ले लिया था। येदियुरप्पा के स्थान पर बीजेपी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बना दिया।

 

कर्नाटक में 2018 के चुनाव परिणाम यहां पढें

 

बीजेपी - 104 सीटें
कांग्रेस 78 सीटें
जेडीएस 37 सीटें
अन्य 3 सीटें
2 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं हुए थे। ऐसे में वर्ष 2018 में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!