Dark Mode

चांद पर जीवन ढूंढेगा चंद्रयान 3 :- अमेरिका, रूस और चीन से आगे निकला हमारा भारत - चंदा मामा दूर के कहावत अब पुरानी हो गई, भारत के चंद्रयान-3 चांद की सतह पर की सफल लैंडिंग

चांद पर जीवन ढूंढेगा चंद्रयान 3 :- अमेरिका, रूस और चीन से आगे निकला हमारा भारत

 

जयपुर। अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। भारत चौथा देश है जो चांद पर पहुंचा है लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। अमेरिका, रूस और चीन अभी तक चांद के दक्षिणी भाग पर लैंडिंग नहीं करा पाए हैं क्योंकि चांद के अन्य हिस्सों के मुकाबले दक्षिणी भाग पर लैंडिंग करना सबसे ज्यादा मुश्किल है। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, उसका ज्यादातर हिस्सा अरबों सालों से अंधेरे में है। ऐसा अंदेशा है कि इस क्षेत्र में सौरमंडल के निर्माण समेत कई रहस्यों का पता लग सकता है। दक्षिणी भाग में लंबे समय से बर्फ के कारण यहां पानी और अन्य खनिज होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ये बात सच होती है तो भविष्य में चांद पर भी जीवन ढूंढा जा सकता है।

 

चांद के बाद सूरज और फिर शुक्र फतेह पर भी चल रहा काम: मोदी

 

चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़े थे। उन्होंने कहा कि हमने भविष्य के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। भारत जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए आदित्य एल 1 मिशन लांच करने जा रहा है। इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है। गगनयान के जरिए देश अपने पहले ह्यूमन स्पेस लाइव मिशन के लिए भी पूरी तैयारी के साथ जुटा है। भारत बार-बार साबित कर रहा है कि स्काई नॉट ए लिमिट। आज के इस दिन को देश हमेशा के लिए याद रखेगा। यह दिन हम सभी को एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!