Dark Mode

सचिन पायलट की मांगें खारिज...! - सीएम गहलोत बोले - 'वसुंधरा राजे के खिलाफ सारे मामलों की जांच हो चुकी, कोई पेंडिंग नहीं'

सचिन पायलट की मांगें खारिज...!

 

जयपुर। पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच का मुद्दा उठाते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को निशाने पर ले रखा है। पायलट ने एक बार सरकार के खिलाफ अनशन किया और बाद में जन संघर्ष यात्रा निकाली। हर बार वे यह कहते आए हैं कि कांग्रेस सरकार ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटालों की जांच नहीं कराई है। अब अशोक गहलोत का ताजा बयान आया है। इस बयान में सीएम गहलोत ने कहा है कि वसुंधरा राजे के सारे मामलों की जांच हो गई है और उनका निस्तारण भी हो गया है। अगर कोई मामला बाकी रह गया है तो कोई भी व्यक्ति आगे आकर बताएं। गहलोत ने कहा कि अगर कोई मामला बताएगा तो जांच के लिए अभी भी तैयार हैं।

 

राजे के खिलाफ कोई भी मामला पेंडिंग नहीं - गहलोत

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। विपक्ष में रहते समय कांग्रेस ने जो आरोप राजे पर लगाए थे। उन सारे मामलों की जांच करवा दी गई है और उनका निस्तारण भी करवा दिया गया है। अगर कोई भी आम नागरिक बताएगा कि यह मामला रह गया है तो बताएं। उसकी भी जांच करवा ली जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक मुद्दों को ले जाया गया और उन पर कार्रवाई करवा दी गई है। जो माइन्स का मुद्दा था। वो माइन्स कैंसिल करवा दी गई है। गहलोत ने कहा कि उनके हिसाब से अब केवल एक मामला बचा है जो ईडी से संबंधित है जो कि हमारे कैडर में नहीं है। जो करना है, वो ईडी करेगी। बाकी कोई भी मुद्दा राजे के खिलाफ पेंडिंग नहीं है।

 

सचिन पायलट के मुद्दे पर कोई बात नहीं करनी - अशोक गहलोत

 

टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान जब सचिन पायलट से चल रहे विवाद से जुड़ा सवाल पूछने पर सीएम अशोक गहलोत ने साफ कहा कि वे इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते। यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। जो भी इश्यू थे। 29 मई को दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ हुई बैठक में बता दिए गए पार्टी आलाकमान के समझाने पर सुलह हो गई। आगामी विधानसभा चुनाव सब मिलकर लड़ेंगे और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट कराएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!