Dark Mode

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन को मजबूत करने के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, यंग लीडर्स को दिया गया है मौका - जानिए किस जिले में किसे बनाया प्रभारी और सह प्रभारी

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन को मजबूत करने के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, यंग लीडर्स को दिया गया है मौका

 

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन के सभी 50 जिलों में युवा नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। सभी जिलों में युवा और ऊर्जावान नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है ताकि युवा टीम संगठन को और ज्यादा मजबूत बना सके। कांग्रेस की ओर से संगठन बढाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और ज्यादा तेजी से चलाने के लिए प्रभारी और सह प्रभारी लगाए गए हैं।

 

संभागवार जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची यहां पढें

 

अजमेर संभाग

 

अजमेर शहर और अजमेर ग्रामीण का प्रभारी बनाया चेतन डूडी को, सह प्रभारी की जिम्मेदारी रूबी खान को दी गई।
ब्यावर में प्रतिष्ठा यादव को बनाया प्रभारी और नरेश चौधरी को बनाया सह प्रभारी।
भीलवाड़ा शहर और भीलवाड़ा ग्रामीण का प्रभारी बनाया नसीम अख्तर इंसाफ को। सह प्रभारी की जिम्मेदारी कैलाश जालीवाल को दी गई।
नागौर और डीडवाना कुचामन का प्रभारी बनाया रमेश खंडेलवाल को। सह प्रभारी की जिम्मेदारी अनिल बुरड़क को दी गई।
टोंक का प्रभारी बनाया गया प्रशांत शर्मा को और डॉ. सुमित गर्ग को दी गई सह प्रभारी की जिम्मेदारी

 

भरतपुर संभाग

 

भरतपुर और डीग जिले का प्रभारी बनाया देशराज मीणा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी हिम्मत सिंह चौधरी को दी गई।
धौलपुर का प्रभारी बनाया गया अजीत सिंह यादव को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी भूपेंद्र भारद्वाज को दी गई।
करौली का प्रभारी बनाया गया प्रशांत बैरवा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी छतर सिंह बसदा को दी गई।
सवाई माधोपुर का प्रभारी बनाया गया है जीआर खटाना को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल भाकर को दी गई।

 

बीकानेर संभाग

 

बीकानेर शहर और बीकानेर ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है शिमला देवी नायक को और सह प्रभारी की जिम्मेदरी मुस्ताक खान को दी गई।
चूरू का प्रभारी बनाया गया है हाकम अली खान और और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दिनेश कस्वां को दी गई।
गंगानगर का प्रभारी बनाया गया है जिया उर रहमान को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी रामजी लाल शर्मा को दी गई।
हनुमानगढ का प्रभारी बनाया गया है पुसाराम गोदारा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी सुनील लारा को दी गई।

 

जयपुर संभाग

 

झुंझुनूं का प्रभारी बनाया गया है रामसिंह कस्वां को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी रियाजत खान को दी गई।
अलवर का प्रभारी बनाया गया है फूल सिंह ओला को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी माया सुवालका को दी गई।
कोटपूतली बहरोड़ का प्रभारी बनाया गया है राजपाल शर्मा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी सरलेश राणा को दी गई।
खैरथल तिजारा का प्रभारी बनाया गया है अमित चाचाण को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी पुष्पेंद्र धाबाई को दी गई।
दौसा का प्रभारी बनाया गया है राकेश पारीक को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी देशराज पहाड़िया को दी गई।
जयपुर शहर का प्रभारी बनाया गया है रोहित बोहरा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी रघुवीर सिंह राठौड़ को दी गई।
जयपुर ग्रामीण (पूर्व और पश्चिम) का प्रभारी बनाया गया है आरसी चौधरी को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी संजय यादव को दी गई।
सीकर और नीम का थाना का प्रभारी बनाया गया है विशाल जांगिड़ को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी पीएल प्रजापति को दी गई।

 

जोधपुर संभाग

 

बाड़मेर और बालोतरा का प्रभारी बनाया गया है मोहन डागर को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी हरीश परिहार को दी गई।
जैसलमेर और फलोदी का प्रभारी बनाया गया है रामविलास चौधरी को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी शंकर लाल गाडरी को दी गई।
जालोर का प्रभारी बनाया गया है सुमन यादव को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दिलीप चौधरी को दी गई।
जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है विक्रम सिंह शेखावत को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी भूराराम सिवरी को दी गई।
पाली का प्रभारी बनाया गया है राजेंद्र मूंड को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी श्रवण पटेल को दी गई।
सिरोही का प्रभारी बनाया गया है अंजना मेघवाल को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी गब्बर सिंह मीणा को दी गई।

 

कोटा संभाग

 

बारां का प्रभारी बनाया गया है मीनाक्षी चंद्रावत को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप पुरोहित को दी गई।
बूंदी का प्रभारी बनाया गया है डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी वीरेंद्र झाला को दी गई।
कोटा शहर और कोटा ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है पुष्पेंद्र भारद्वाज को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी धर्मराज को दी गई।

 

उदयपुर संभाग

 

बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया गया है लाल सिंह झाला को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी चंद्र सिंह राणा को दी गई।
चित्तौड़गढ़ का प्रभारी बनाया गया है हंगामी लाल मेवाड़ा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी छोटू राम मीणा को दी गई।
डूंगरपुर का प्रभारी बनाया गया है हीरालाल दरांगी को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी हनुमान सिंह शेखावत को दी गई।
राजसमंद का प्रभारी बनाया गया है जगदीश चंद्र जांगिड़ को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी असरार अहमद को दी गई।
उदयपुर शहर और उदयपुर ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है हरीश चौधरी को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी डिंपल राठौड़ को दी गई।
सलूंबर का प्रभारी बनाया गया है राजेश चौधरी को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दिनेश श्रीमाली को दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!