Dark Mode

सचिन पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया यूथ कांग्रेस के चुनाव में टॉप पर - सुधींद्र मूंड-यशवीर सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे

सचिन पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया यूथ कांग्रेस के चुनाव में टॉप पर



जयपुर। कांग्रेस की यूथ विंग के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात को जारी कर दिए गए। यूथ कांग्रेस के इन चुनावों में सचिन पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया टॉप पर रहे हैं। अभिमन्यू पूनिया को सर्वाधिक 2 लाख 30 हजार 79 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले सुधींद्र मूंड को 1 लाख 97 हजार 385 वोट मिले हैं। यशवीर सिंह सूरा 1 लाख 59 हजार 640 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों प्रत्याशियों का अब पार्टी आलाकमान के पास इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू के बाद राजस्थान यूथ कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा।

 

जुलाई 2020 में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए गए पूनिया

 

अभिमन्यु पूनिया सचिन पायलट के कट्टर समर्थक हैं और वे एनएयसूआई के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। छह साल पहले पूनिया एनएसयूआई के चुनावों में बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। जुलाई 2020 में जब सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों ने बगावती तेवर दिखाए थे तब कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ के पद से बर्खास्त किया था। उस दौरान प्रदेश कांग्रेस की सभी कार्यकारिणियों यूथ कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई को भंग कर दिया था। उन दिनों अभिमन्यु पूनिया को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष पद से और विधायक मुकेश भाकर को यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

 


पूनिया का अध्यक्ष बनना तय लेकिन...

 

अभिमन्यु पूनिया का राजस्थान यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। लेकिन इससे पहले उन्हें कांग्रेस आलाकमान के पास होने वाले इंटरव्यू की बाधा को पार करना है। सब जानते हैं कि सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान पूनिया से भी पार्टी प्रति समर्पण और उनकी विचारधाराओं के बारे में पूछा जाएगा। पार्टी आलाकमान चाहे तो सर्वाधिक वोट मिलने के बावजूद भी अभिमन्यु पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष पद से वंचित किया जा सकता है। हालांकि बहुमत के लिहाज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के हकदार अभिमन्यु पूनिया ही हैं लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के चयन का अंतिम अधिकार कांग्रेस आलाकमान के पास है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!