Dark Mode

शाहपुरा में सर्वाधिक 83.74 फीसदी और मालवीय नगर में सबसे कम 69.46 फीसदी मतदान, पढ़ें जयपुर की 19 विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत - जयपुर जिले की 19 सीटों में से 11 विधानसभा सीटों पर बढा मतदान प्रतिशत लेकिन 8 सीटों पर घटा

शाहपुरा में सर्वाधिक 83.74 फीसदी और मालवीय नगर में सबसे कम 69.46 फीसदी मतदान, पढ़ें जयपुर की 19 विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत

 

जयपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान जयपुर जिले में पिछली बार की तुलना में ज्यादा वोटिंग हुई है। इस बार जयपुर जिले में 75.16 फीसदी मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान शाहपुरा विधानसभा में 83.74 फीसदी रहा जबकि दूसरे नंबर पर चौमूं है जहां पर 83.61 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जयपुर शहर की मालवीय नगर सीट पर 69.46 फीसदी रहा। जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं। इन 19 सीटों में से 11 सीटें ऐसी हैं जहां मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढा है। 8 सीटें ऐसी हैं जहां मतदान प्रतिशत घटा है।


जानिए कहां कितनी वोटिंग हुई, पिछली बार की तुलना में बढ़ी या घटी

 


कोटपूतली - कोटपूतली विधानसभा में इस बार 2023 में 76.70 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.77 फीसदी मतदान हुआ था।

 

विराट नगर - विराट नगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 2023 में 75.74 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 73.87 फीसदी मतदान हुआ था।

 

शाहपुरा - शाहपुरा में इस बार 2023 के चुनाव में सर्वाधिक 83.74 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 83.22 फीसदी मतदान हुआ था।

 

चौमू - चौमू में इस बार 2023 में 83.61 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 84.23 फीसदी मतदान हुआ।

 

फुलेरा - फुलेरा विधानसभा में इस बार 2023 में 77.17 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 75.54 फीसदी मतदान हुआ था।

 

दूदू - दूदू विधानसभा में इस बार 2023 में 78.73 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 में 77.08 फीसदी मतदान हुआ था।

 

झोटवाड़ा - झोटवाड़ा विधानसभा में इस बार 2023 में 71.01 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.30 फीसी मतदान हुआ था।

 

आमेर - आमेर विधानसभा में इस बार 2023 में 77.59 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 80.58 फीसदी मतदान हुआ था।

 

जमवारामगढ़ - जमवारामगढ़ विधानसभा में इस बार 2023 में 76.31 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 78.55 फीसदी मतदान हुआ था।

 

हवामहल - हवामहल विधानसभा में इस बार 2023 में 76.29 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.90 फीसदी मतदान हुआ था।

 

विद्याधर नगर - विद्याधर नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 72.58 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 70.21 फीसदी मतदान हुआ था।

 

सिविल लाइंस - सिविल लाइंस विधानसभा में इस बार 2023 में 69.96 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 69.32 फीसदी मतदान हुआ था।

 

किशनपोल - किशनपोल विधानसभा में इस बार 2023 में 76.87 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 71.90 फीसदी मतदान हुआ था।

 

आदर्श नगर - आदर्श नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 72.98 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.00. फीसदी मतदान हुआ था।

 

मालवीय नगर - मालवीय नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 69.46 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 68.33 फीसदी मतदान हुआ था।

 

सांगानेर - सांगानेर विधानसभा में इस बार 2023 में 70.42 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 69.18 फीसदी मतदान हुआ था।

 

बगरू - बगरू विधानसभा में इस बार 2023 में 72.06 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.74 फीसदी मतदान हुआ था।

 

बस्सी - बस्सी विधानसभा में इस बार 2023 में 78.37 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 80.75 फीसदी मतदान हुआ था।

 

चाकसू - चाकसू विधानसभा में इस बार 2023 में 75.66 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 77.42 फीसदी मतदान हुआ था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!