Dark Mode

दुष्कर्म का आरोपी अफ्रीका के कांगो में काट रहा था फरारी - जयपुर की आमेर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी अफ्रीका के कांगो में काट रहा था फरारी

 

 

जयपुर। युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस ने बचने के लिए विदेश भाग गया था। दो साल तक आरोपी ने अफ्रीका के कांगो में फरारी काटी। उसे लगा कि अब पुलिस का ध्यान इस केस से हट गया होगा। यही सोच कर आरोपी युवक वापस भारत आया। जैसे ही आरोपी युवक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा तो स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में जयपुर की आमेर पुलिस को सूचना दी गई। आमेर पुलिस आरोपी अमन खेमलानी को मुंबई से जयपुर लेकर आई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

विवाहिता को ऐसे जाल में फंसाया अमन ने

 

आमेर निवासी पीड़ित महिला विवाहित थी। पीड़िता के मुताबिक उसका पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। ऐसे में वह परेशान होकर अपनी बड़ी बहन के पास रहने के लिए चली गई। बड़ी बहन यूपी के बरेली में रहती है। बहन के घर बहिन की ननद का लड़का अमन खेमलानी का आना जाना था। अमन ने पीड़िता से नजदीकियां बढाई। मना करने के बावजूद उसने कहा कि वह उसकी मदद करेगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कई महीनों तक उसने पीड़िता का देह शोषण किया।

 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

 

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि अप्रैल 2021 में पीड़ित युवती ने आमेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि अमन खेमलानी ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। कुछ दिनों बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण करता रहा। आमेर थाना प्रभारी नन्दलाल नेहरा ने मामले की जांच की तो आरोप प्रमाणित पाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह दबिश दी। बाद में पता चला कि आरोपी विदेश भाग चुका है।

 

लुक आउट नोटिस जारी करने पर आया पकड़ में

 

पुलिस ने बचने के लिए अमन खेमलानी अफ्रीका के कांगो भाग गया था। करीब दो साल तक उसने वहां फरारी काटी। बाद उसे लगा कि अब पुलिस सुस्त हो गई होगी। चूंकि आमेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवा रखा था। ऐसे में किसी भी देश में हवाई यात्रा करने पर उसके बारे में जानकारी मिल जाती है। दो दिन पहले आरोपी फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा तो लुक आउट नोटिस के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया। बाद में आमेर पुलिस को सूचना दी गई। एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि आमेर पुलिस की टीम को मुंबई भेजकर अमन को जयपुर लाया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!