Dark Mode

बीजेपी ने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, 6 सीटों पर बदला चेहरा, पूर्व सीएम राजे के 10 समर्थकों को उतारा चुनावी मैदान में - वसुंधरा राजे के नजदीकी अशोक लाहोटी का सांगानेर से कटा टिकट

बीजेपी ने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, 6 सीटों पर बदला चेहरा, पूर्व सीएम राजे के 10 समर्थकों को उतारा चुनावी मैदान में

 

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार दोपहर बाद 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। उनमें सूर्यकांता व्यास, अशोक लाहोटी, चंद्रभान सिंह आक्या, सुभाष पूनिया, मोहन राम चौधरी, रुपाराम मुरावतिया, ललित कुमार ओस्तवाल और हरेंद्र निनामा शामिल हैं।

 

पूर्व सीएम वसुंधरा गुट के 10 समर्थकों को टिकट

 

पहली लिस्ट में भले ही वसुंधरा राजे समर्थकों के नाम शामिल नहीं थे लेकिन प्रत्याशियों की दूसरी सूची में राजे के 10 समर्थित नेताओं को टिकट दिया गया है। कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह सिंघवी, गुरदीप सिंह शाहपीणी, श्रीचंद कृपलानी, अभिषेक मटोरिया, कालू लाल मेघवाल, नरेन्द्र नागर, गोविंद रानीपुरिया, प्रेम सिंह बाजौर और कैलाश वर्मा राजे के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इन 10 नेताओं को 7 नेता पिछले चुनाव में हार चुके थे। इसके बावजूद इन्हें फिर से मौका दिया गया है।

 

83 प्रत्याशियों में 9 पूर्व मंत्री भी शामिल

 

जिन 83 प्रत्याशियों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है। उनमें 9 पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। इन पूर्व मंत्रियों को फिर से मौका दिया गया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, अनीता भदेल, वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ और राजेन्द्र राठौड़ शामिल हैं।

 

50 मौजूदा विधायकों को फिर दिया मौका

 

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 50 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। बलवीर सिंह लूथरा, संतोष बावरी, गुरदीप सिंह शहपीणी, धर्मेंद्र मोची, सिद्धि कुमारी,
सुमित गोदारा, बिहारी लाल बिश्नोई, राजेंद्र राठौड़, अभिनेष महर्षि, गोवर्धन वर्मा, रामलाल शर्मा, निर्मल कुमावत, सतीश पूनिया, कालीचरण सराफ, मनजीत धर्मपाल चौधरी, संजय शर्मा, कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश सिंह रावत, वासुदेव देवनानी, अनीता भदेल, रामस्वरूप लांबा, शंकर सिंह रावत, अविनाश गहलोत, शोभा चौहान, ज्ञानचंद पारख, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जोगाराम कुमावत, हमीर सिंह भायल, छगन सिंह राजपुरोहित, जोगेश्वर गर्ग, समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, प्रतापमल गमेती, बाबूलाल खराड़ी, फूल सिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, गोपीचंद मीणा, कैलाश चंद्र मीणा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी, झब्बर सिंह सांखला, विट्ठल शंकर अवस्थी, गोपीचंद मीणा, गोपाल लाल शर्मा, अशोक डोगरा, संदीप शर्मा, प्रताप सिंह सिंघवी, कालूराम मेघवाल, वसुंधरा राजे, नरेंद्र नगर और गोविंद रानी पुरिया शामिल हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!