Dark Mode

मैंने कहा था : 'मैं देते देते नहीं थकूंगा' इसीलिए विधायकों ने जिले मांग लिए तो 19 जिले जनता को दे दिए : गहलोत - नौखा में रामेश्वर डूडी का शक्ति प्रदर्शन

मैंने कहा था : 'मैं देते देते नहीं थकूंगा' इसीलिए विधायकों ने जिले मांग लिए तो 19 जिले जनता को दे दिए : गहलोत

 

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 26 अप्रेल को बीकानेर दौरे पर रहे। जिले के नौखा विधानसभा क्षेत्र के जसरासर गांव में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने पहले ही विधायकों से कह दिया था कि आप मांगते मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते देते नहीं थकूंगा। गहलोत ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि विधायक इतने जिले मांग लेंगे। चूंकि मैंने वादा किया था इसलिए पूरा करना पड़ा और 19 जिले प्रदेश की जनता को दे दिए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान एग्रो डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र हुड्डा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 2 घंटे तक इस किसान सम्मेलन में मौजूद रहे।

 


हम बदले की भावना से काम नहीं करते - गहलोत

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने आते ही रिफाइनरी सहित हमारी योजनाओं को बंद कर दिया। वसुंधरा राजे के नींबू और पानी वाले बयान पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा कि नींबू और दूध में यही फर्क है। वसुंधरा राजे के समय की योजनाओं को हमने बंद नहीं किया। हमने तो उनकी ERCP सहित सारी योजनाओं को चालू रखा है। वसुंधरा राजे ने बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ में ही बोला था कि नींबू और दूध मिल नहीं सकते तो आप दोनों में फर्क देख सकते हैं।

 

रंधावा बोले - ऐसा सीएम नहीं देखा

 

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बहुत से चीफ मिनिस्टर कंजूस होते हैं। गहलोत कहते हैं जितने ले जाने हैं, मुझसे ले जाओ। ऐसा सीएम कहीं नहीं देखा। ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि 100 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ प्रदेश के एक करोड़ लोगों को मिलेगा। शिक्षा विभाग 90 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुका है। इसी साल 1 लाख युवाओं को और रोजगार दिया जाएगा। राज्य खेल क्रीड़ा परिषद (राजस्थान स्पोट्‌र्स काउंसिल) की चेयरमैन कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल के क्षेत्र में गहलोत सरकार ने सर्वाधिक काम किया। मेडल जीतने पर कई खिलाड़ियों को पुलिस में भी नौकरी दी गई साथ ही करीब 400 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरियां दी गई।

 

बीजेपी की मंशा खतरनाक - अशोक गहलोत

 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा किRSS और बीजेपी की मंशा बहुत खतरनाक है। देश समय पर नहीं समझा तो आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी। यहां रूस, चीन की तरह चुनाव होंगे, लेकिन नकली चुनाव होंगे। एक पार्टी होगी। वो ही आपस में चुनाव लड़कर नाटक करेगी। सत्ता में बार-बार आएगी। गहलोत ने कहा कि आज हम सांसद और विधायक बनने गरीब के घर में जाते हैं। किसान के घर जाते हैं। बुजुर्ग लोगों के पैरों के हाथ लगाते हैं। यह सब खत्म हो जाएंगे। आम आदमी का सम्मान लोकतंत्र की वजह से है।

 

महंगाई राहत कैंप का दौरा किया

 

किसान सम्मेलन में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप का भी दौरा किया। राहत कैंप में सीएम ने फुसी देवी नाम की एक महिला से सरकारी योजनाओं को लेकर बात की। महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप जो दे रहे हैं, वो जोरदार है। आप तो गांवों में महिलाओं के सिर से ये घूंघट हटवाओ। इस पर गहलोत ने समर्थन किया। कहा- ये बंधन है, इससे मुक्ति मिलनी चाहिए।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!