Dark Mode

गर्लफ्रेंड को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा - पत्नी का सिर फोड़ कर फरार हुआ पति

गर्लफ्रेंड को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा



जयपुर। राजधानी जयपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर एक दंपति के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी देर तक हुई कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के तुरंत बाद पत्नी लहूलुहान हो गई और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया। घर के बच्चों ने महिला को संभाला और निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। स्थिति गंभीर होने के कारण घायल महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 

पति द्वारा पत्नी पर हमला करने के मामले में बेटे ने अपने पिता के खिलाफ हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हरमाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर में रहने वाले अरुण कुमार ने अपने पिता प्रफुल्ल चंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अरुण कुमार के मुताबिक उनके पिता का सुमित्रा नाम की महिला के साथ लम्बे समय से अफेयर चल रहा है। वे अक्सर घर बाहर उसी महिला के साथ रहते हैं। 19 मई को प्रफुल्ल चंद अपने घर आए तो गर्लफ्रेंड को लेकर प्रफुल्ल चंद और उनकी पत्नी बबीता देवी के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान प्रफुल्ल चंद ने अपनी पत्नी बबीता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।

 

कई सालों से चल रहा था अफेयर

 

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अरुण का आरोप है कि उनके पिता का एक महिला के साथ कई सालों से अफेयर चल रहा है। इसे लेकर घर में कई बार झगड़े होते रहे हैं। वे शास्त्री नगर में रहते हैं जबकि उनकी मां पिछले 10 साल से नांगल पुरोहितान में रहती है। पिछले 10 दिनों से वह टोडी हरमाड़ा में रह रही थी। पिता शराब के नशे में धुत होकर आए और झगड़ा करने लगे। वे आए दिन घर से पैसे ले जाते हैं। शराब और अय्याशी में रुपए खर्च करते हैं। इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद हो चुके हैं। हरमाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!