Dark Mode

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ये बोल्ड विधायक कर रही धुआंधार प्रचार - जानिए कौन है ये पावरफुल लेडी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ये बोल्ड विधायक कर रही धुआंधार प्रचार

 

 

जयपुर। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं को कर्नाटक चुनाव स्टार प्रचारक बनाया गया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी लगातार रोड़ शो और प्रचार प्रसार कर रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के चुनिंदा नेता भी वहां प्रचार प्रसार के लिए गए हुए हैं। कांग्रेस की तेजतर्राज विधायक दिव्या मदेरणा भी पिछले दो दिन से कर्नाटक में डटी हुई हैं। दिव्या वहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड़ शो और जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रही है।

 

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ये बोल्ड विधायक कर रही धुआंधार प्रचार

राजस्थानियों के वोट साधने में जुटी दिव्या मदेरणा। जोधपुर जिले के ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा कर्नाटक में रहने वाले राजस्थानियों पर विशेष फोकस कर रही हैं। हालांकि वे वहां के स्थानीय लोगों से भी लगातार कांग्रेस के समर्थन में वोट मांग रही है लेकिन खास तौर पर मारवाड़ी एसोसिएशन और अन्य राजस्थानी परिवारों के संगठनों के बीच जाकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल रही है। दिव्या कांग्रेस की रीति नीति का प्रचार करने के साथ केन्द्र की बीजेपी सरकार के कारनामों से उजागर कर रही हैं। वे केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की हकीकत जनता को बता रही हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ये बोल्ड विधायक कर रही धुआंधार प्रचार

गांधी नगर (बेंगलुरू) में हुए रोड़ शो में जुटी भारी भीड़। कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुण्ड्डुराव गांधी नगर (बेंगलुरू) से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। गुण्ड्डुराव के समर्थन में गुरुवार 27 अप्रैल को रोड़ शो का आयोजन हुआ। इस रोड़ शो में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा भी दिनेश गुण्ड्डुराव के साथ रही। इस दौरान मारवाड़ी एसोसिएशन सहित हजारों की संख्या में राजस्थानी परिवार रोड़ शो में मौजूद रहे। रोड़ का आयोजन मारवाड़ी सर्व समाज की ओर से किया गया था। चूंकि कर्नाटक में जोधपुर संभाग के हजारों परिवार रहते हैं। अधिकतर परिवारों का दिव्या मदेरणा से अच्छा जुड़ाव है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!