Dark Mode

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया स्टेट आईटी सेल का गठन, सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर सियासी हमला करेगी आईटी की एक्सपर्ट टीम - 5 संभाग समन्वयक, 26 संयोजक और सह संयोजक के साथ 11 युवाओं को बनाया कार्यकारिणी सदस्य

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया स्टेट आईटी सेल का गठन, सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर सियासी हमला करेगी आईटी की एक्सपर्ट टीम

 

जयपुर। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्टेट आईटी सेल का गठन किया है। इस आईटी सेल के पदाधिकारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अब सोशल मीडिया के जरिए सियासी हमला करेंगे। इस आईटी सेल में 5 प्रदेश समन्वयक बनाए गए हैं जबकि 26 संभाग और सह संयोजक बनाए गए हैं। साथ ही 5 युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। आने वाला विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के आईटी सेल के पदाधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है क्योंकि आईटी के इस जमाने में हर किसी के हाथ में मोबाइल है। इसके जरिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए पोस्टर और मीम्स बनाकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

 

इन्हें बनाया प्रदेश समन्वयक

 

दिलीप सिंह राय - प्रदेश समन्वयक (क्रिएटिव) जयपुर
राहुल राठी - प्रदेश समन्वयक (वेबसाइट और एप्प) जोधपुर
यशवंत मंडावरा - प्रदेश समन्वयक (मोर्चा प्रकोष्ठ, समन्वय) उदयपुर
गणेश शर्मा - प्रदेश सह समन्वयक (मोर्चा प्रकोष्ठ, समन्वय) टोंक
रविशंकर शर्मा - प्रदेश समन्वयक (वाट्सएप चैम्बर) जयपुर

 

इन 26 युवाओं को दी संयोजक और सह संयोजक की जिम्मेदारी

 

अरुण शर्मा, जितेश पांडे, आशीष नायक, आशीष क्रांतिकारी, मुकेश शर्मा (काका), रोहित उपाध्याय, लक्ष्मण चौधरी, हरेन्द्र सिंह चौधरी, राजू गुर्जर, अनिल असनानी, प्रदीप यादव, लक्ष्मी यादव, मनीष पाटनी, मनीष चौधरी, जितेन्द्र रहलाई, सचिन मिश्रा, स्वरूप सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण भाटी, विशनसिंह सोलंकी, कंपसिंह राठौड़, राजेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार बैरागी, प्रदीप विजयवर्गीय, जतिन सहल, रमेश भाटी और चैनसिंह राजपुरोहित को अलग अलग संभाग और जिलों में संयोजक और सह संयोजक बनाया गया है।

 

प्रदेश कार्यकारिणी में ये 11 सदस्य बनाए गए

 

अशोक कुमार जाट, राम दुसेजा, श्वेता सिंह, नरेन्द्र व्यास, डॉ. सोनिका पारीक, राष्ट्र वर्धन सिंह शेखावत, सोनू शर्मा, अमित नंदवाना, पुरुषोत्तम स्वामी, रविन्द्र सिंह खुडियाला और जितेन्द्र सिंह गुर्जर को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!