जयपुर में एक परिवार ने किया सामूहिक खुदकुशी का प्रयास, हलवे में जहर मिलाकर खाया, पत्नी और बेटे की मौत - कर्ज और पारिवारिक कलह से परेशान का मनोज शर्मा, पिता और 5 साल की बेटी की हालत गंभीर
जयपुर। जयपुर में रविवार 27 अगस्त को एक परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का प्रयास किया। प्रताप नगर सेक्टर 26 में रहने वाले मनोज शर्मा ने खाने में जहर मिलाकर अपनी पत्नी साक्षी के साथ बेटे और बेटी को खिला दिया। तबियत बिगड़ने पर स्वयं मनोज ने अपने मोबाइल से कैब बुक की और परिवार के सभी सदस्यों को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मनोज की पत्नी साक्षी और बेटे की मौत हो गई जबकि मनोज और उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी बनी वजह
3 वर्षीय मनोज शर्मा मानसरोवर के कृष्णा सरोवर का रहने वाला है। वह प्राइवेट जॉब करता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार थी। बेरोजगारी के चलते परिवार में आए दिन कलह होती रहती थी। पति पत्नी में भी झगड़ा होता रहता था। परिवार वालों से भी विवाद होने के कारण मनोज मानसरोवर का घर छोड़कर प्रताप नगर सेक्टर 26 में किराए पर रहने लगा। रविवार 27 अगस्त की सुबह उसने हलवा बनाया। हलवे में विषाक्त मिला दिया और फिर पत्नी के साथ 5 वर्षीय बेटी निया और 5 महीने के मासूम बेटे को हलवा खिला दिया। तीनों को विषाख्त खिलाने के बाद उसने खुद ने भी विषाक्त खा लिया। विषाक्त के सेवन के बाद बेटी को उल्टियां हो गई जिसके कारण तबीयत बिगड़ने के बावजूद वह बच गई जबकि 26 वर्ष साक्षी और 5 महीने के मासूम को इलाज के दौरान मौत हो गई।
कर्ज से परेशान था मनोज शर्मा
सामूहिक आत्महत्या के प्रयास करने वाला मनोज शर्मा कर्ज से परेशान था। उसने बैंक से कर्जा लेने के साथ कई लोगों से भी रुपए उधार ले रखे थे। कर्ज चुकाने के लिए बार बार बैंक के प्रतिनिधि रुपए मांग रहे थे। प्रताप नगर थाना प्रभारी जाहिर अब्बास ने बताया कि जिस मकान में मनोज किराए पर रहता था। वहां जहर के पाउच मिले हैं। मकान में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कर्ज और पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का कदम उठाने की बातें लिखी है। मनोज एसएमएस अस्पताल में भर्ती है जबकि 5 महीने का मासूम जेके लोन अस्पताल में भर्ती है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!