लड़की को लड़की से हुआ प्यार, पुलिस थाने पहुंचकर बोली - प्लीज हमारी शादी करवा दो - पाली में समलैंगिक का पहला मामला, पांचवीं पास दोनों लड़कियां चराती है बकरियां
पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की को दूसरी लड़की से प्यार हो गया। दोनों लंबे समय से एक दूसरे प्यार करती हैं। दोनों ने अब शादी करने का प्लान बनाया लेकिन परिवार और समाज से डर रही हैं। डर के मारे वे रविवार 16 जून को जैतपुर पुलिस थाने पहुंच गई। वहां थानेदार को बोली कि वे दोनों आपस में प्रेम करती हैं। 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। थानेदार साहब प्लीज शादी करवा दो। यह सुनकर थानेदार भी हैरान रह गए। उन्होंने दोनों लड़कियों को समझाया। उनके परिवार वालों को भी सूचना दी लेकिन लड़कियां अपनी जिद पर अड़ी रही।
शादी करवा दो नहीं तो हम मर जाएंगे
पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली है और पड़ोसी हैं। एक की उम्र 20 वर्ष है जबकि दूसरी की उम्र 25 वर्ष है। दोनों में दोस्ती है। पांच साल की दोस्ती अब प्यार में बदल गई। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों लड़कियों ने जैतपुर थाना प्रभारी से साफ कहा कि शादी करवा दो नहीं तो वे मर जाएंगी। यह सुनकर थाना प्रभारी भी हैरान रह गए। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। समाज के गणमान्य लोगों को भी समझाने के लिए बुलाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद लड़कियों ने किसी की की बात नहीं मानी। वे इसी जिद पर अड़ी रही कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती।
सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ी हैं, दोनों बकरियां चराती है
हैरान करने वाली बात यह भी है कि दोनों लड़कियां सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। दोनों बकरियां चराती हैं। रविवार सुबह 10 बजे परिवार वालों को बिना बताए वे सीधे जैतपुर पुलिस थाने पहुंच गई। यह अजीब मामला सामने आने के बाद पुलिस, परिवार वाले और क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। समझाइस के सारे प्रयास फेल होने के बाद रविवार शाम को दोनों लड़कियों को पाली के सखी केंद्र में भेजा गया। वहां पर भी उनकी काउंसलिंग की जा रही है। सखी सेंटर की अधीक्षक देवी बामनिया का कहना है कि दो युवतियों के समलैंगिक होने का पाली जिले का यह पहला मामला है। दोनों बालिग हैं। दोनों से बातचीत की जा रही है।
घर वाले हैरान, आखिर ऐसा कैसे हो गया
दोनों लड़कियों के घर वाले आपस में पड़ोसी हैं। दोनों परिवार यह जानकर हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। दो लड़कियां जो ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं है। देश और दुनिया के बारे ज्यादा नहीं जानती। सिर्फ पांचवीं तक पढ़ी है और उन्हें कानून की ज्यादा जानकारी भी नहीं होगी। दोनों के बीच आखिर यह रिश्ता बन कैसे गया। यह तो सब जानते हैं कि दोनों लड़कियां एक दूजे की दोस्त हैं। साथ में मवेशियां चराती है लेकिन दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते ने सबको हैरान कर दिया।
समझाइश फेल रही तो सखी सेंटर भेजा
एसएचओ का कहना है कि परिवार वालों ने दोनों लड़कियों से कहा कि ऐसे सबके सामने समलैंगिक रिश्ते की बातें होगी तो समाज में बदनामी होगी। एक परिवार चलाने के लिए और वंश को आगे बढाने के लिए इस तरह की शादी को समाज कभी स्वीकार नहीं करता है। परिवार वालों के खूब समझाने पर भी लड़कियां टस से मस नहीं हुई। दोनों लड़कियों ने अपने परिवार वालों के साथ घर जाने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों को सखी सेंटर भेजा गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!