Dark Mode

विधायक और जज की शादी पुलिस अफसरों को पड़ रही भारी, आईपीएस सहित 6 पुलिस अफसरों को नोटिस जारी, लापरवाही का जिम्मेदार माना, मुकेश भाकर और कोमल मीणा का आशीर्वाद समारोह था 9 मार्च को - वैसे बड़े कार्यक्रमों के दौरान जाम लगना सामान्य बात है लेकिन पहली बार अफसरों को जिम्मेदार मानते हुए जारी किए नोटिस

विधायक और जज की शादी पुलिस अफसरों को पड़ रही भारी, आईपीएस सहित 6 पुलिस अफसरों को नोटिस जारी, लापरवाही का जिम्मेदार माना, मुकेश भाकर और कोमल मीणा का आशीर्वाद समारोह था 9 मार्च को

 

जयपुर। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का पिछले महीने विवाह हुआ था। शादी की शुरुआती सभी रस्में उनके पैतृक निवास लाडनूं में हुई लेकिन पाणिग्रहण संस्कार और आशीर्वाद समारोह 9 मार्च को जयपुर में हुआ। सीकर रोड स्थित एक रिसोर्ट में हुए इस समारोह में हजारों की संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। कई मंत्री, विधायक और आईपीएस आईएएस अफसरों ने भी समारोह में शिरकत करते हुए नव दंपति को आशीर्वाद दिया। विधायक मुकेश भाकर और आरजेएस कोमल मीणा का विवाह समारोह पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रहा।

 

हजारों की भीड़ उमड़ी तो कई वीवीआईपी फंसे जाम में

 

भाकर और मीणा के विवाह समारोह में कई बड़ी राजनैतिक हस्तियों ने शिरकत की। आईएएस, आईपीएस, आरएएस और आरपीएस अफसरों सहित हजारों समर्थक भी विवाह समारोह में आए। हजारों लोगों के आगमन के कारण जाम लगना लाजमी था। भीड़ के कारण सीकर रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। हालांकि स्थानीय पुलिस और कई अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात रहे लेकिन वाहनों की भीड़ के आगे उनके तमाम प्रयास बौने साबित हुए। कई मंत्री, विधायक और अफसरों को भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।।

 

6 अफसरों को ठहराया जाम का जिम्मेदार, नोटिस जारी

 

हालांकि बड़े समारोह के दौरान वाहनों की भीड़ के चलते जाम लगना सामान्य बात है लेकिन कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह के दौरान लगा जाम कई अफसरों को भारी पड़ने वाला है। बड़े अफसर जब जाम में फंसे तो इस मामले की जांच स्पेशल पुलिस कमिश्नर से कराई गई। स्पेशल कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजी। इस रिपोर्ट में एक आईपीएस और एक आरपीएस अफसर सहित कुल 6 पुलिस अधिकारियों को जाम का जिम्मेदार ठहराया गया। इन छह अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है।

 

इन अफसरों को जारी किए गए नोटिस

 

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश की ओर से की गई जांच में 6 अफसरों को जाम का जिम्मेदार ठहराया गया। इनमें एसीपी चौमूं आईपीएस उषा यादव, एसीपी ट्रैफिक किशोर सिंह भदौरिया, टीआई मंजू चौधरी, टीआई सम्पतराज, टीआई नवरतन धौलिया और हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह शामिल हैं। एसीपी चौमूं उषा यादव (आईपीएस) का तबादला हो चुका है। अब वे हाडी रानी बटालियन की कमांडेंट हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!