Dark Mode

सचिन पायलट के आरोप सही नहीं, पूर्ववर्ती बीजेपी राज के घोटालों पर कार्रवाई हुई - रामेश्वर डूडी ने अशोक गहलोत के कामकाज पर जताया भरोसा

सचिन पायलट के आरोप सही नहीं, पूर्ववर्ती बीजेपी राज के घोटालों पर कार्रवाई हुई

 

 

जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का कहना है कि पूर्ववर्ती बीजेपी राज में हुए घोटालों की जांच गहलोत सरकार ने करवाई है। कोई यह नहीं कह सकते कि कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को जयपुर के पंत कृषि भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के शासनकाल में हुए घोटालों की जांच करवाई। कई मामलों की जांच पूरी हो चुकी जिनमें भ्रष्टाचार के राज खुले हैं और उन पर एक्शन भी हुआ है।

 


सचिन पायलट को शंका है तो दूर करनी चाहिए - डूडी

 


रामेश्वर डूडी ने कहा कि सचिन पायलट द्वारा लगाए जा रहे आरोप सही नहीं है। अगर उन्हें कोई शंका है तो उनकी शंका को दूर किया जाना चाहिए। हमारी पार्टी के मुखिया अशोक गहलोत और संगठन की यह जिम्मेदारी है कि वे पायलट की शंका को दूर करें। वरिष्ठ नेताओं के साथ एक टेबल पर बैठकर हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। डूडी ने दावा किया कि आपस में मन या विचारों का फर्क हो सकता है लेकिन हम सब कांग्रेसी दिल से एक हैं।

 


सबकी मेहनत से बनी थी सरकार

 


डूडी ने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान हम सब ने मिलकर संघर्ष किया था। सचिन पायलट और हम दोनों मेहनत की थी। अशोक गहलोत उस समय संगठन महासचिव थे। हम सबने मिलकर राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम किया था। बीजेपी सरकार की कमियों को उजागर के साथ कई घोटालों का पर्दाफाश किया था। डूडी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर किसी एक नेता को श्रेय देना ठीक नहीं है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता पर कुठाराघात किया था। हम सब कांग्रेसियों ने मिलकर उनके कारनामों को गांव ढाणी तक लेकर गए थे। तब जाकर हम सब की मेहनत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

 


जो मेरे मुद्दे थे, उनका समाधान हो चुका - डूडी

 


पिछले चुनावों के दौरान डूडी गहलोत से नाराज थे लेकिन अब वे गहलोत के पाले में आ गए हैं। डूडी ने कहा कि वे हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहते आए हैं। जब उनके साथ गलत हुआ था तो उन्होंने विरोध किया लेकिन उस समय जो मुद्दे थे, अब उनका समाधान हो चुका है। ऐसे में पुरानी बातों को याद करने का कोई औचित्य नहीं है। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। हम सब कांग्रेसी नेताओं को एक जाजम पर आकर फिर से मेहनत करनी होगी जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सके। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!