सिरोही में लॉरेंस गैंग और आरजू विश्नोई के नाम से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को धमकी, सुरक्षा बढ़ाई - विदेशी नंबरों से तीन कॉल आने का दावा, ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी; पुलिस खंगाल रही कड़ियां
- Post By शरद टाक
- October 19, 2026 08:48:12
विदेशी नंबरों से तीन कॉल आने का दावा, ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी; पुलिस खंगाल रही कड़ियां
सिरोही। सिरोही के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग और आरजू विश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर को विदेशी नंबरों से उन्हें तीन बार कॉल आए। इसके बाद ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
लॉरेंस गैंग से कनेक्शन की आशंका, आरजू विश्नोई का नाम भी चर्चा में
धमकी देने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़े आरजू विश्नोई का भाई बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, कॉल करने वाले की वास्तविक पहचान और गैंग से उसके संबंधों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सुमेरपुर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस कॉल की उत्पत्ति, ऑडियो मैसेज और धमकी देने वालों की पहचान की जांच कर रही है।
पहले भी सामने आया था निशाना बनाने की साजिश का मामला
गौरतलब है कि जोधपुर में एसओजी की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने कथित तौर पर संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की योजना का खुलासा किया था। इसके लिए सिरोही में उनके फार्म हाउस और आसपास के क्षेत्र की रेकी किए जाने की बात भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे घटनाक्रमों के बीच पुलिस ने पूर्व विधायक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। अब जांच का अहम पहलू यह है कि धमकी के पीछे वास्तव में कौन है और लॉरेंस गैंग या आरजू विश्नोई के नाम का इस्तेमाल किसने किया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
