Dark Mode

जयपुर में RAS क्लब की तर्ज पर बन रहा IAS क्लब, लागत 34 करोड़ रुपए, थिएटर, सुइट, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पा, जकूजी, अत्याधुनिक सैलून, जिम और क्या क्या लग्जरी सुविधाएं हैं, जानिए... - अफसरों के लिए जयपुर में मौज मस्ती की यह जगह है खास

जयपुर में RAS क्लब की तर्ज पर बन रहा IAS क्लब, लागत 34 करोड़ रुपए, थिएटर, सुइट, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पा, जकूजी, अत्याधुनिक सैलून, जिम और क्या क्या लग्जरी सुविधाएं हैं, जानिए...

 

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आरएएस अधिकारियों के लिए एक शानदार क्लब बना हुआ है। इस क्लब में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के मौजूदा और सेवानिवृत्त अफसर सदस्य हैं। जेएलएन मार्ग के पास बने इस क्लब में तमाम लग्जरी सुविधाएं हैं। अब आरएएस क्लब की तर्ज पर जयपुर में आईएएस अधिकारियों के लिए भी क्लब बनाया जा रहा है। जब से आरएएस क्लब बना तब से आईएएस अधिकारी भी क्लब की जरूरत महसूस करने लगे। अब हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आईएएस क्लब बनाया जा रहा है।

 

34 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है क्लब

 

जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारियों के लिए बन रहे इस क्लब की लागत करीब 34 करोड़ रुपए है। इस क्लब में मौजूदा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों को हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आईएएस क्लब के लिए एक अत्याधुनिक भवन बनाया जा है जिसमें तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस भवन का नाम 'सेंटर सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट' रखा गया। क्लब का सदस्य बनने के लिए हाल ही में ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे।

 

क्लब की मेंबरशिप फीस जानिए

 

अगर कोई सेवारत आईएएस अधिकारी इस क्लब का आजीवन सदस्य बनना चाहते हैं तो 1 लाख रुपए जमा करा कर आजीवन सदस्य ली जा सकेगी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों को 1 लाख रुपए के स्थान पर 75,000 रुपए में आजीवन सदस्यता दी जाएगी। सदस्यता फीस को तीन किस्तों में जमा कराने की छूट भी दी गई है। एक साथ फीस जमा कराने पर 5,000 रुपए का रिफंड दिया जाएगा। आवेदन के दौरान 2100 रुपए देने होंगे। फीस की राशि सदस्यता स्वीकृत होने के बाद जमा करानी होगी।

 

जानिए क्या क्या सुविधाएं होंगी आईएएस क्लब में

 

आईएएस क्लब में एक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक 450 की क्षमता वाला बैंकवेट हॉल बनाया जा रहा है। 100 लोगों की क्षमता वाला कैफे, बार और लाउंज भी बनाया जा रहा है। 60 लोगों की क्षमता के लिए डाउन जोन, 140 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग रेस्तरां भी तैयार किया जा रहा है। क्लब में एक थियेटर, 3 सुइट, 7 एग्जीक्यूटिव कमरे और एक डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है। साथ ही स्पा, जकूजी, सोना बाथ, अत्याधुनिक सैलून, जिम सहित तमाम लग्जरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!