Dark Mode

राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली एकमात्र पार्टी है भाजपा :- सीएम भजनलाल शर्मा  - कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, पार्टी को और सशक्त और मजबूत बनाने में अपना 100 फीसदी योगदान दें

राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली एकमात्र पार्टी है भाजपा :- सीएम भजनलाल शर्मा 

 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार 6 अप्रैल को जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस भव्य समारोह का आगाज झंडारोहण के साथ हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा के कारण ही पार्टी आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है।

 

पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने के कारण कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर कार्य करने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त एवं अजेय बनाने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जनसंघ से प्रारंभ हुआ यह सफर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “हमारी नीति में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी का स्थान है।”

 

भाजपा के लिए सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि - मदन राठौड़

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आग्रह किया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशभर में विकास एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सुदृढ़ कर रही है। इस दौरान भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में मंत्री  जवाहर सिंह बेढम, गौतम दक, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, विधायक बाल मुकुंद आचार्य महाराज, गोपाल शर्मा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी हिरेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!