Dark Mode

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर राजस्थान दौरे पर, 4 अक्टूबर को मानगढ धाम में गौरव सम्मान समारोह में करेंगी शिकरत - 14 फरवरी में बेणेश्वर धाम और 18 सितंबर को जयपुर के MNIT के दीक्षांत समारोह में हुई थी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर राजस्थान दौरे पर, 4 अक्टूबर को मानगढ धाम में गौरव सम्मान समारोह में करेंगी शिकरत

 

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक बार फिर राजस्थान दौरे पर आने का कार्यक्रम बना है। अगले शुक्रवार को यानी 4 अक्टूबर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ धाम गौरव सम्मान समारोह होना प्रस्तावित है। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि उनके दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं किया गया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो उनके आने का कार्यक्रम तय है। इसी वजह से पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

 

पिछले सप्ताह भी प्रदेश दौरे पर थीं मुर्मू

 

पिछले सप्ताह 18 सितंबर को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे पर रहीं। वे 18 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली से जयपुर आई थीं। जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति महोदया ने छात्र छात्राओं को डिग्रियां वितरित की थी। बाद में वे राजभवन भी गईं। शाम को वे इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गईं।

 

इस साल तीसरी बार राजस्थान दौरे पर आ रही हैं मुर्मू

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल तीसरी बार राजस्थान दौरे पर आ रही हैं। 18 सितंबर से पहले वे 13 और 14 फरवरी को भी राजस्थान दौरे पर रहीं थी। 13 फरवरी को वे जयपुर आई और राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। अगले दिन 14 फरवरी को वे मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से फिर वे डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!