Dark Mode

गहलोत कुर्सी का मोह त्यागें, तभी रिपीट होगी कांग्रेस - सांगोद विधायक भरत सिंह ने दिया अजीब सुझाव

गहलोत कुर्सी का मोह त्यागें, तभी रिपीट होगी कांग्रेस

 

जयपुर। अपनी ही सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बड़ा अजीब सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अगर मेरे सुझाव पर चलेगी तो जरूर रिपीट करेगी। भरत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आगे आकर यह घोषणा करनी चाहिए कि आगामी चुनाव में वे मुख्यमंत्री के दावेदार नहीं होगे और नवयुवकों को आगे करेंगे। अगर ऐसा होता है को कल ही नक्शा बदल जाएगा और प्रदेश कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी लेकिन उनका मोह नहीं छूट रहा है।



शराब के नशे से भी घातक होता है मोह - भरत सिंह



राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि मोह शराब के नशे से भी घातक होता है। यह आसानी से छूटता नहीं है। इस दौरान भरत सिंह ने खुलकर कहा कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और युवा पीढ़ी का आगे आने का अवसर देंगे। इसी तरह अशोक गहलोत को भी अब युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। वे अपने बेटे को विधायक बनाएं और आगे बढ़ाएं। भरत सिंह ने एक दुकानदार का उदाहरण देते हुए कहा कि जवान बेटे को दुकान में आगे बैठाना चाहिए। बुजुर्ग को दुकान में पीछे बैठकर ध्यान रखना चाहिए कि बेटा दुकान सही तरीके से चला रहा है या नहीं। राजनीति में भी युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर देना चाहिए।



सरकार के खिलाफ करप्शन के खूब मुद्दे उठाए हैं भरत सिंह ने



भरत सिंह कुंदनपुर कोटा जिले के सांगोद से कांग्रेस के विधायक हैं। ये अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गतवर्ष इन्होंने कोटा शहर में कई जगह बड़े बड़े होर्डिंग लगा दिये जिन पर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की फोटो के साथ यह लिखा था कि हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार करने वाले से सावधान रहे। पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रमोद जैन आया द्वारा आयोजित एक सामुहिक विवाह सम्मेलन में गये। तब भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत भ्रष्टाचार को आशीर्वाद देने आ गए हैं। राजस्थान विधानसभा में भी भरत सिंह अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खूब बोलते रहे हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!