निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर के कृषि संकाय ने "आरंभ" के साथ सत्र 2023 का आगाज़ किया - विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. एस. एल. सिहाग और वाईस चेयरपर्सन डॉ. आर. के. अरोड़ा ने किया अथितियों का स्वागत

जयपुर। निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर में कृषि संकाय के तत्वावधान में शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम "आरंभ" 2023 आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. एस. एल. सिहाग एवं डॉ. आर. के अरोड़ा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुमार राजेश (डायरेक्टर एग्रीकलचर, ICAR) तथा मुख्य वक्ता मुकेश कुमार गुप्ता (हैलो किसान NGO के संस्थापक) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. एस. एल. सिहाग, वाईस चेयरपर्सन डॉ. आर. के. अरोड़ा तथा कुलपति प्रो. अरविंद कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों को मोमेंटों प्रदान कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुमार राजेश और मुख्य वक्ता मुकेश कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में रोज़गार के आयामों, ग्रीन टेक्नोलोजी, हैलो किसान तथा किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। विश्वविद्यालय के वाईस चेयरपर्सन डॉ. आर. के अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा कृषि अनुसंधान केंद्र "NARI" का उदघाटन किया गया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. प्रशांत बेनीवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. सिहाग को इस अवसर पर हैलो किसान के संस्थापक गुप्ता द्वारा कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "ग्लोबल एग्री लीडर" अवार्ड से सम्मानित किया गया। डायरेक्टर ऑफ एमिशन डॉ. अनूप कुमार गुप्ता एवं डॉ. विनोद कुमार शर्मा डीन, कृषि संकाय ने जानकारी दी कि इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कृषि के विभिन्न नवीन और जैविक किस्म के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। साथ ही कृषि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!