Dark Mode

राजस्थान चुनाव - बहुजन समाज पार्टी ने 10 और प्रत्याशियों ने नाम घोषित किए, बांदीकुई सीट पर बदला प्रत्याशी - पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा बोले - प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

राजस्थान चुनाव - बहुजन समाज पार्टी ने 10 और प्रत्याशियों ने नाम घोषित किए, बांदीकुई सीट पर बदला प्रत्याशी

 

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देश पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने 10 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें भरतपुर से गिरीश चौधरी, आमेर से मुकेश शर्मा, कामां से शकील खान, महुवा से बनवारी लाल मीणा, टोडाभीम से रामसिंह मीणा, सपोटरा से कल्लू ऊर्फ विजय, गंगापुर से रंगलाल मीणा, नीमकाथाना से गीता सैनी और हिंडोन से अमर सिंह सैनी चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व में घोषित बांदीकुई सीट से भवानी सिंह के स्थान पर उमेश शर्मा तो टिकट दिए जाने का ऐलान किया है।

 

9 अक्टूबर को 5 प्रत्याशी उतारे थे बसपा ने

 

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के दिन बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक सूची जारी की थी। जिसमें 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें डीग कुम्हेर से हरिओम शर्मा, तिजारा से इमरान खान, बानसूर से मुकेश यादव, बयाना रूपवास से मदन मोहन भंडारी और दौसा से रामेश्वर बिनयाना गुर्जर का नाम शामिल। इससे पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा 5 प्रत्याशियों के नाम पूर्व में ही जारी कर दिए गए थे। इनमें धौलपुर से रितेश शर्मा, नगर से खुर्शीद अहमद, नदबई से खेमकरण तैली, करौली से रविंद्र मीणा और खेतड़ी से मनोज घुमरिया को चुनाव मैदान में उतारा गया था। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि बसपा प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

पिछले चुनाव में 6 प्रत्याशी जीते थे बसपा से

 

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में बसपा के टिकट पर 6 प्रत्याशियों ने चुनाव जीता था। इनमें नदबई से जोगिंदर सिंह अवाना, नगर से वाजिब अली, उदयपुरवाटी से राजेंद्र सिंह गुढ़ा, तिजारा से संदीप यादव, करौली से लाखन सिंह मीणा और किशनगढ़ बास से दीपचंद खैरिया शामिल है। चुनाव जीतने के 10 महीने बाद ही ये सभी विधायक बसपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन विधायकों के पार्टी बदलने का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बसपा के कांग्रेस में विलय को गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!