Dark Mode

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे, 3 दिन तक सातों संभागों में होंगी अहम बैठकें, जानिए पूरा शेड्यूल - संभाग स्तरीय नेताओं और सोशल मीडिया वोलियंटर्स के साथ करेंगे संवाद, आकांक्षा पेटी कार्यक्रम के तहत आमजन से लेंगे सुझाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे, 3 दिन तक सातों संभागों में होंगी अहम बैठकें, जानिए पूरा शेड्यूल

 

 

जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार राजस्थान के दौरे कर रहे हैं। चुनाव के लिहाज से पार्टी के लिए आगामी तीन दिन काफी महत्वपूर्ण है। 8, 9 और 10 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय नेता अलग अलग संभागों के दौरे पर रहेंगे। संभाग स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी घोषणा पत्र के लिए आमजन से सुझाव भी लेंगे।

 

बीजेपी नेताओं के राजस्थान दौरे का शेड्यूल यहां पढें

 

8 अक्टूबर 2023 - केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार 8 अक्टूबर की सुबह सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचेंगे और फिर साढे 10 बजे मॉर्डन स्कूल मानसरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बजे वे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे जहां पर मीडिया से मुखातिब होंगे। दोपहर साढे 3 बजे बीजेपी मुख्यालय में ही सोशल मीडिया वोलियंटर्स के साथ संवाद करेंगे। चुनाव के लिहाज से वोलियंटर्स को उचित दिशा निर्देश देंगे। शाम 5 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

9 अक्टूबर 2023 - पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष सुबह 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जोधपुर से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर 3 बजे वे बीकानेर पहुंचेंगे। दोपहर साढे 3 बजे वे बीकानेर संभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। शाम 6 बजे पार्क पैराडाइज, रानी बाजार, बीकानेर में सोशल मीडिया वोलियंटर्स के साथ संवाद करेंगे। चुनाव कैंपेन के लिए वोलियंटर्स को डायरेक्शन देंगे। बीएल संतोष रात्रि 10 बजे ट्रेन से दिल्ली जाएंगे।

 

9 अक्टूबर 2023 - प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सुबह साढ़े 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग होते हुए सुबह 11 बजे भरतपुर पहुंचेंगे। भरतपुर में वे बीजेपी जिला कार्यालय में संभाग स्तरीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे जिसमें जिला प्रमुख, प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य शामिल होंगे।

 

9 अक्टूबर 2023 - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह सवा 10 बजे ने चुंगी वाले बालाजी के दर्शन करेंगे और फिर किशनगढ़ में ही अजमेर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे किशनगढ़ में आमजन से संवाद करेंगे। दोपहर 2 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए कोटा जाएंगे। दोपहर 3 बजे कोटा संभाग की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे युवा उद्घोष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नड्डा रात्रि विश्राम कोटा में ही करेंगे।

 

10 अक्टूबर 2023 - मंगलवार 10 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 9 बजे कोटा एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे वे उदयपुर पहुंचेंगे। साढ़े 10 बजे अम्बेरी में आदिवासी सुझाव पेटी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमजन से मिलेंगे। सुबह 11 बजे उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उदयपुर में दोपहर को लंच करने के बाद जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।  दोपहर ढाई बजे वे जोधपुर पहुंचेंगे और वहां पर जोधपुर संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे वे प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और आकांक्षा पेटी कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजनों से सुझाव लेंगे। शाम साढ़े 6 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!