Dark Mode

गहलोत राज में दो थाली भोजन मिलता था, अब भजनलाल सरकार में एक थाली मिलेगी, अन्नपूर्णा रसोई में कटौती - पहले योजना का नाम बदला, अब खाना भी घटाया

गहलोत राज में दो थाली भोजन मिलता था, अब भजनलाल सरकार में एक थाली मिलेगी, अन्नपूर्णा रसोई में कटौती

 

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई में कूपन घटा दिए हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जरूरतमंद लोगों को इंदिरा रसोई के तहत एक टाइम दो थाली भोजन मिलता था। दो थाली सुबह और दो थाली शाम को। कुल चार थाली भोजन मिलता था। अब भजनलाल सरकार ने इंदिरा रसोई को नाम अन्नपूर्णा रसोई कर दिया है और भोजन में कटौती कर दी है। एक टाइम में दो के बजाय अब केवल एक थाली भोजन ही मिलेगा। सुबह और शाम चार के बजाय अब केवल दो थाली भोजन मिलेगा। सरकार का मानना है कि एक थाली भोजन की एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त है।

 

जनवरी में बढ़ाई थी भोजन की मात्रा

 

अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की मात्रा सरकार ने थोड़ी बढा दी है। पहले एक थाली में 450 ग्राम भोजन मिलता था। इसे बढ़ाकर भजनलाल सरकार ने 600 ग्राम कर दिया। इसमें 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जियां, 100 ग्राम चावल के साथ-साथ अचार, बाजरा और खिचड़ी शामिल है। सरकार का मानना है कि 600 ग्राम भोजन एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त है। इसलिए एक समय में दो कूपन देने के बजाय अब एक ही कूपन देने का फैसला किया गया है।

 

8 रुपए में मिलता है कूपन

 

अन्नपूर्णा रसोई में 8 रुपए में एक कूपन दिया जाता है। एक कूपन में एक थाली भोजन मिलता है। हालांकि भोजन की लागत 30 रुपए है। 22 रुपए की राशि सरकार वहन करती है। जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिला और उपखंड मुख्यालयों में कई स्थानों पर अन्नपूर्णा रसोई खोली गई है। रसोई संचालकों को राज्य सरकार सब्सिडी देती है। सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक इन रसोइयों में भोजन मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
31%
BJP
63%
Rashtriya Loktantrik Party
6%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!