फिर बदलेगा राजस्थान का नक्शा, मुख्यमंत्री ने 3 और नए जिले बनाने की घोषणा की, मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी होंगे नए जिले - इसी साल 17 मार्च को 19 नए जिले बनाने का ऐलान किया था सीएम गहलोत ने, अब 53 जिलों वाला राज्य होगा राजस्थान
जयपुर। राजस्थान का नक्शा एक बार फिर बदलने वाला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 3 और नए जिले बनाने का ऐलान किया है। जयपुर में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रामलुभाया कमेटी की सिफारिशों और लोगों की जन भावनाओं को देखते हुए मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को नया जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सीमांकन का काम राजस्व विभाग कर रहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि जरूरत पड़ी तो और भी जिले बनाए जा सकते हैं।
53 जिलों वाला राज्य होगा राजस्थान
राजस्थान में नए जिलों की मांग पिछले कई सालों से की जा रही थी। इसी साल 17 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक साथ 19 नए जिले बनाने की घोषणा की थी। ऐसे में प्रदेश में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई। अब तीन और नए जिले बनाने का ऐलान किया गया है। सुजानगढ़, मालपुरा और कुचामन सिटी को नया जिला बनाने की घोषणा हुई है। इन जिलों के अस्तित्व में आने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 से बढ़कर 53 हो जाएगी।
पहले ये 19 नए जिले और 3 संभाग बने
1. अनूपगढ़
2. गंगापुर सिटी
3. कोटपूतली
4. बालोतरा
5. जयपुर शहर
6. जयपुर ग्रामीण
7. खैरथल
8. ब्यावर
9. नीमकाथाना
10. डीग
11. जोधपुर शहर
12. जोधपुर ग्रामीण
13. फलोदी
14. डीडवाना-कुचामन
15. सलूंबर
16. दूदू
17. केकड़ी
18. सांचौर
19. शाहपुरा
तीन संभाग भी बने
1. सीकर
2. बांसवाड़ा
3. पाली
अब ये बनेंगे 3 नए जिले
1. मालपुरा
2. सुजानगढ़
3. कुचामन सिटी
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!