Dark Mode

लंदन के एक सड़क हादसे में घायल हुए जयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह, पिता और बहन के साथ छुट्टियां बिताने गए थे - राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बेटे से मिलने पहुंची लंदन

लंदन के एक सड़क हादसे में घायल हुए जयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह, पिता और बहन के साथ छुट्टियां बिताने गए थे

 

जयपुर। पूर्व राजपरिवार के सदस्य और डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बेटे पद्मनाभ सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। पद्मनाभ सिंह अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पिछले कुछ दिनों से लंदन गए हुए हैं। लंदन में हुए एक कार एक्सीडेंट में पद्मनाभ सिंह घायल हो गए। कार में पद्मनाभ सिंह के साथ पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी भी थीं। हादसे में पद्मनाभ सिंह को चोट लगी लेकिन नरेंद्र सिंह और गौरवी सुरक्षित हैं। लंदन के एक अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी कराई गई है। बेटे से मिलने के लिए दिया कुमारी भी लंदन पहुंच गई हैं।

 

सर्जरी के बाद ठीक हैं पद्मनाभ सिंह

 

हादसा कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। दिया कुमारी ने भी इस हादसे की जानकारी साझा नहीं की और वे अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन गई। सब यह जानते हैं कि पिछले पांच छह दिन से डिप्टी सीएम दिया कुमारी सचिवालय नहीं पहुंचीं है। मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में होने वाली बैठकों से भी दिया कुमारी शामिल नहीं हो पा रही हैं। अब यह जानकारी सामने आई हैं कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि लंदन गई है। लंदन के अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी हुई है और अब वे ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

 

जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं पद्मनाभ सिंह

 

पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मनाभ सिंह जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं। उन्होंने पोलो खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में लंदन से की थी। वे लंदन के विंडसर में गाड्‌र्स पोलो क्लब के सदस्य बने थे। बाद में उन्होंने 2017 में हर्लिंगम पार्क की ऐतिहासिक यात्रा में भारतीय नेशनल टीम की कमान संभाली थी। पद्मनाभ से पहले उनके नाना भवानी सिंह भी भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। हाल ही में पद्मनाभ अपनी बहन गौरवी के साथ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में शामिल हुए थे। वहां के कुछ फोटोग्राफ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किए थे।

 

12 साल की उम्र में हुआ राजतिलक

 

पद्मनाभ सिंह जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह के नाती हैं। स्वर्गीय भवानी सिंह के इकलौती पुत्री दिया कुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह का 12 साल की उम्र में अनौपचारिक रूप से राजतिलक कर दिया गया था। उनके नाना का निधन होने के बाद पद्मनाभ सिंह को उत्तराधिकारी बनाया गया। वे जयपुर शाही परिवार के 303 वें वंशज हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!