5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़ें चुनाव कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल, राजस्थान में 1 ही चरण में होगा मतदान - छत्तीसगढ में 2 चरणों में जबकि अन्य 4 राज्यों में 1 चरण में होगा मतदान, सभी राज्यों में 3 दिसंबर को होगी मतगणना
जयपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे जबकि बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 5 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
जानिए कब कहां होगा मतदान
मिजोरम का चुनाव कार्यक्रम
13 अक्टूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
20 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
21 अक्टूबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
23 अक्टूबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
7 नवम्बर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी
मध्य प्रदेश का चुनाव कार्यक्रम
21 अक्टूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
31 अक्टूबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
2 नवंबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
17 नवम्बर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी
राजस्थान का चुनाव कार्यक्रम
30 अक्टूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
6 नवंबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
7 नवंबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
9 नवंबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
23 नवम्बर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी
तेलंगाना का चुनाव कार्यक्रम
3 नवंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
10 नवंबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
13 नवंबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
15 नवंबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
30 नवंबर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम
13 अक्टूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
20 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
21 अक्टूबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
23 अक्टूबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
7 नवंबर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव कार्यक्रम
21 अक्टूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी होगा
30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे
31 अक्टूबर 2023 को नामांकन पत्रों की जांच होगी
2 नवंबर 2023 तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे
17 नवंबर 2023 को मतदान होगा
3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!