Dark Mode

कार्यकर्ताओं ने 'बजरंग बली' को दिया जीत श्रेय...! - कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राजस्थान के नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रियाएं, पढें

कार्यकर्ताओं ने 'बजरंग बली' को दिया जीत श्रेय...!


कर्नाटक की जीत का जश्न जयपुर में भी, कार्यकर्ताओं ने बजरंग बली को दिया जीत श्रेय, पीसीसी चीफ बोले - 'जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा'

 

जयपुर। कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत ने पार्टी को बूस्टर डोज दिया है। इस जीत से कांग्रेस उत्साहित है और कर्नाटक की जीत का जश्न जयपुर में भी मनाया गया। मतगणना के रुझान देखते हुए शनिवार दोपहर को जैसे ही पता कांग्रेस बहुमत की ओर बढ रही है। उसी दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। दोपहर बाद से ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी और मिठाइयां बांटने का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उत्साहित नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लेकर चांदपोल हनुमान मंदिर तक रैली निकाली और कर्नाटक की जीत का श्रेय बजरंग बली को दिया।

 

नफरत की राजनीति को जनता ने नकारा - डोटासरा

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से निकले संदेश के बाद नफरत और नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकार दिया है। देश अब नए बदलाव की ओर देख रहा है। हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत इसका प्रमाण है। डोटासरा ने कहा कि कर्नाटक की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दृढ निश्चल और कड़ी मेहनत ने झूठ और धोखे की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। देश अब जुमलेबाजी के झांसे में नहीं आएगा।

 

साम्प्रदायिक राजनीति को नकारते हुए जनता ने विकास की राजनीति को चुना -धर्मेन्द्र राठौड़

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मोदी और अमित शाह के चाल चलन को देश की जनता समझ गई है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। केंद्र की सत्ता में आने से पहले वर्ष 2014 में बीजेपी ने देश के सैकड़ों झूठ बोले। बड़े बड़े वादे किए। उन दिनों देश की जनता ने उन पर भरोसा किया लेकिन बाद में बीजेपी के नेताओं ने कह दिया कि यह तो जुमला था। बीजेपी की नियत को देश की जनता जान गई है। अब किसी के झांसे में नहीं आएंगे बल्कि विकास के मुद्दों पर जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस अपने वादों पर खरा उतरेगी।

 


पीएम मोदी और अमित शाह को जनता ने दिखाया आइना - संयम लोढ़ा

 

सिरोही से निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का कहना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में वहां की पांच करोड़ जनता ने मोदी और शाह की जोड़ी को आइना दिखा दिया है। यह साबित कर दिया है कि अब नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। विकास के मुद्दों और विकास के दावों पर ही जनता वोट देगी और इसी के आधार पर सरकार बनेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!