मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया आह्वान - हर हाल में रिपीट करनी है कांग्रेस की सरकार - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दमखम है, अब उसे दिखाने की जरूरत - सीएम गहलोत
जयपुर। कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पिछले पांच साल में गुड गवर्नेंस दी है। राज्य सरकार ने ऐसी कई योजनाएं लागू की है जिनका लाभ प्रदेश के हर परिवार को मिल रहा है। राजस्थान सरकार की योजनाओं का अध्ययन करके अन्य राज्य भी ऐसी योजनाएं लागू करने जा रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों हुआ है। यह सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। आप सब कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब में दमखम है। अब इस दमखम को दिखाने की जरूरत है। देश में जो फासिस्टी ताकतें हावी हो रही है। उनका मुकाबला करना है।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश घर घर पहुंचाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के संदेश को घर घर तक पहुंचाना है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्यार और महोब्बत का संदेश दिया था। अब इनके संदेश को घर घर तक पहुंचाना है। किसी भी कीमत पर इस बार हमारी सरकार रिपीट हो। यही इनका संदेश है। इसलिए सारे मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं क्योंकि यह देश का सवाल है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!