Dark Mode

जारी होने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची लीक...! दौसा की सभा में मुख्यमंत्री ने 5 विधायकों के नाम लेकर मांगे वोट - गहलोत ने 2 मंत्रियों और 1 निर्दलीय विधायक का लिया नाम, , कई नेताओं के पास दिल्ली से आ रहे कॉल - 'चुनाव की तैयारी करो'

जारी होने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची लीक...! दौसा की सभा में मुख्यमंत्री ने 5 विधायकों के नाम लेकर मांगे वोट

 

 

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। यह सूची शनिवार 21 अक्टूबर को जारी होना तय माना जा रहा है लेकिन इससे पहले ही प्रत्याशियों की सूची लीक हो गई है। शुक्रवार को दौसा में हुई कांग्रेस की सभा में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्याशियों की सूची लीक कर दी। सीएम गहलोत ने पांच नेताओं के नाम लेकर कहा कि इन्हें जीताना है। यानी जिन पांच नेताओं के नाम मुख्यमंत्री ने लिये थे, उनको फिर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उधर कई कांग्रेसी नेताओं के पास दिल्ली से कॉल आ रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि आप चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। यानी प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही इसे लीक कर दिया गया है।

 

सीएम गहलोत ने इन नेताओं के लिए मांगे वोट

 

दौसा की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने पांच विधायकों के नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे थे। इनमें दो कैबिनेट मंत्री और एक निर्दलीय विधायक के साथ पांच विधायकों को वोट देकर जिताने की अपील की थी। जिनका नाम लेकर वोट मांगे गए। इनमें महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक मुरारी लाल मीणा, गजराज खटाणा और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला शामिल हैं।

 

दिल्ली से आ रहे कॉल - तैयारी करो

 

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची बनकर तैयार है। अब इसे सिर्फ जारी करने की देरी है। बताया जा रहा है कि कई कांग्रेसी विधायकों के पास दिल्ली से कॉल आ रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि आप चुनाव की तैयारी करो। जयपुर शहर की सिविल लाइंस सीट के लिए प्रताप सिंह खाचरियावास के लिए दिल्ली से कॉल आ चुका है। इसी तरह परबतसर से रामनिवास गावड़िया, फतेहपुर से हाकम अली, कोटा दक्षिण सीट के लिए राखी गौत्तम के पास भी दिल्ली से कॉल आना बताया जा रहा है। राखी गौत्तम सचिन पायलट समर्थक नेता हैं। वे पूर्व में भी कोटा दक्षिण सीट से चुनाव लड़ चुकी है। इसी साल उन्हें महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!