संकट के बीच बढे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, 195 रुपए महंगा हुआ - जयपुर में 1911 के बजाय 2106 रुपए देने होंगे, जानिए आपके शहर में कितने रुपए में मिलेगा सिलेंडर
जयपुर। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। इस युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों में डीजल पेट्रोल और गैस का संकट आ गया है। भारत में भी एलपीजी की कमी होने लगी है। लोगों को गैस समय पर नहीं मिल रही है। डिलीवरी के 25 दिन बाद ही गैस बुक की जा सकती है लेकिन बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को कई घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। हाल ही में कमर्शियल और घरेलू गैस की कीमतों में बढोतरी हुई थी और अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें फिर बढा दी गई है। बुधवार 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 195 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है।
25 दिन में 309 रुपए बढे
गत 7 मार्च को ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई थी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 114.5 रुपए तक बढ़ाई गई थी। अब 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195 रुपए की बढोतरी कर दी गई है। अब तक जयपुर में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1911 रुपए में मिल रहा था जो कि आज से 2106 रुपए का हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर पहले 856.5 रुपए में मिलता था जो कि 7 मार्च से 906 रुपए का कर दिया गया था। 1 अप्रैल से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानिये कब कब बढ़े गैस सिलेंडर के दाम
7 मार्च को 115 रुपये बढ़े
1 मार्च को 31 रुपये बढ़े
1 फरवरी को 50 रुपये बढ़े
1 जनवरी 111 रुपये बढ़े
1 नवंबर को 62 रुपये बढ़े
1 अक्टूबर को 48 रुपये बढ़े
1 सितंबर को 39 रुपये बढ़े
1 अगस्त को 8 रुपये 50 पैसे बढ़े
जानिए किस जिले में कितने रुपए में मिलेगा सिलेंडर
जयपुर में 2106
अजमेर में 2,058
अलवर में 2,142
बालोतरा में 2,133
बांसवाड़ा में 2,175.50
बारां में 2,147
बाड़मेर में 2,151
ब्यावर में 2,060.50
भरतपुर में 2,129
भीलवाड़ा में 2,093
बीकानेर में 2,140.50
बूंदी में 2,147.50
चित्तौड़गढ़ में 2,193
चूरू में 2,168.50
दौसा में 2,109.50
डीग में 2,136
धौलपुर में 2,140
डीडवाना-कुचामन में 2,138.50
डूंगरपुर में 2,204
श्रीगंगानगर में 2,171
हनुमानगढ़ में 2,169
जयपुर में 2,106
जैसलमेर में 2,144
जालोर में 2,152.50
झालावाड़ में 2,157
झुंझुनूं में 2,138.50
जोधपुर में 2,117.50
करौली में 2,141.50
खैरथल-तिजारा में 2,143
कोटा में 2,147.50
कोटपूतली-बहरोड़ में 2,135
नागौर में 2,120.50
पाली में 2,123.50
फलौदी में 2,144
प्रतापगढ़ में 2,213.50
राजसमंद में 2,193
सलूम्बर में 2,187
सवाई माधोपुर में 2,123
दोहरी मार झेल रहे लोग
जब से अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है। तब से गैस सिलेंडर का संकट शुरू हो गया। गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को नई गाइड लाइन जारी करनी पड़ी। गैस खत्म होने पर भी लोगों को ना गैस मिल रही और ना ही सिलेंडर बुक हो रहा। एक अदद गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग परेशान हैं। खाना बनाने के लिए शहरों में इलेक्ट्रिक चूल्हे यानी इंडक्शन का इस्तेमाल बढा है जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग लकड़ी जलाकर पारंपरिक तरीके से खाना बनाने लगे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
