Dark Mode

भजनलाल सरकार में पहली बार हुआ ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 108 IAS अफसरों के ट्रांसफर - जयपुर सहित 13 जिलों के कलेक्टर बदले, अब लगा कि सरकार बदली है

भजनलाल सरकार में पहली बार हुआ ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 108 IAS अफसरों के ट्रांसफर

 

जयपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुए पूरे नौ महीने हो गए। बीते नौ महीनों में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। कई मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यह ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। सत्ताधारी पार्टी के नेता भी यह कहते थे कि पुरानी सरकार के अफसर लगे हुए हैं, उनकी सुनवाई भी नहीं हो रही। ऐसा लग ही नहीं रहा कि सरकार बदल गई है। अब नौ महीने बाद भजनलाल सरकार ने पहली बार ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार 5 सितंबर की आधी रात के बाद 108 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। अफसरशाही में व्यापक बदलाव हुआ है। ऐसा लग रहा है कि अब प्रदेश में कुछ बदला है।

 

1 जिलों के कलेक्टर बदले

 

भजनलाल सरकार में पहली बार जयपुर सहित 13 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के स्थान पर सीनियर आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को नया कलेक्टर लगाया गया है। इसी तरह चूरू, राजसमंद, सीकर, झुंझुनूं, जालौर, डीग, सिरोही, खैरथल तिजारा, अजमेर, बाड़मेर, गंगानगर और अलवर जिले में भी नए कलेक्टर लगाए गए हैं। आशीष मोदी को चूरू, शुभम चौधरी को राजसमंद, मुकुल शर्मा को सीकर, रामावतार मीणा को झुंझुनूं, प्रदीप के. गवांडे को जालौर, हरिमोहन मीणा को डीग, अल्पा चौधरी को सिरोही, किशोर कुमार को खैरथल तिजारा, लोकबंधु को अजमेर, टीना डाबी बाड़मेर, डॉ. मंजू को गंगानगर और डॉ. अर्तिका शुक्ला को अलवर लगाया गया है।

 

वित्त सचिव और गृह सचिव नहीं बदले

 

इस बड़ी ट्रांसफर लिस्ट के बावजूद भी प्रदेश के दो बड़े प्रमुख पदों पर गहलोत राज में लगे अफसर ही तैनात हैं। उन्हें नहीं बदला गया है। पूर्व सीएम गहलोत के शासनकाल में फाइनेंस सेक्रेटरी रहे अखिल अरोड़ा को नहीं बदला गया है। साथ ही गृह सचिव आनंद कुमार को भी नहीं बदला गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
31%
BJP
63%
Rashtriya Loktantrik Party
6%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!