Dark Mode

11 जून 2024 :- सचिन पायलट के पिता स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में हुई सर्व धर्म सभा - कांग्रेस के सभी 8 सांसद, 25 विधायक सहित 100 से ज्यादा नेता पहुंचे श्रद्धांजलि देने

11 जून 2024 :-  सचिन पायलट के पिता स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में हुई सर्व धर्म सभा

 

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 11 जून को दौसा में सर्व धर्म सभा हुई। इस धर्म सभा में दिवंगत किसान नेता स्व. राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट भी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे। 11 जून 2000 को दौसा में हुए एक सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट का निधन हो गया था। स्वर्गीय राजेश पायलट की स्मृति में हर साल 11 जून को उनकी स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होता है।

 

100 से ज्यादा जनप्रतिनिधि और हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 

स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में निर्वाचित कांग्रेस के सभी 8 सांसद दौसा पहुंचे और स्वर्गीय राजेश पायलट को याद करते हुए नमन किया। 25 मौजूदा विधायक, 36 पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी दौसा पहुंचकर सर्व धर्म सभा में शामिल हुए।

 

सचिन पायलट ने ट्वीट किया तो ट्रेंड हुआ पूर्व केंद्रीय मंत्री

 

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सुबह 6:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया गया। इसके बाद सुबह 7:40 बजे सचिन पायलट ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया और हैशटैग राजेश पायलट अमर रहे लिखा। इसके बाद तो मानो ट्विटर पर श्रद्धांजलि देने की बाढ़ आ गई। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजेश पायलट अमर रहे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। हजारों लोगों ने किसान मसीहा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

 

जानिए सचिन पायलट ने क्या लिखा

 

सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'आज मेरे पूज्य पिता स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। राष्ट्रीय सेवा एवं जनकल्याण उनका सर्वप्रथम लक्ष्य रहा। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए आजीवन लोगों के प्रति समर्पित रहे। उनके विचार, आदर्श एवं मूल्य मेरी ताकत हैं, जिनकी छांव में चलने की हमेशा कोशिश करता रहूंगा।' श्रद्धांजलि सभा के बाद स्व. राजेश पायलट को याद करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उनकी स्मृतियां, उनके विचार आज भी जन जन के हृदय में जीवित है। उनके प्रति आदर और स्नेह सब लोगों की आंखों में झलकता है। प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों का उन्होंने दिल से आभार जताया।

 

गहलोत और डोटासरा ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

 

अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजेश पायलट को पुण्यतिथि पर सविनय नमन। राजस्थान व देश की सेवा में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।' पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि 'भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करता हूं। देश व प्रदेश के विकास में आपके द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।'

स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जन प्रतिनिधियों की सूची यहां देखें

सांसद :- 

 

1. श्री बृजेन्द्र ओला
2. श्री मुरारी लाल मीणा
3. श्री हरीश मीणा
4. श्री भजनलाल जाटव
5. श्रीमती संजना जाटव
6. श्री राहुल कस्वां
7. श्री कुलदीप इंदौरा
8. श्री उम्मेदाराम बेनीवाल

 

विधायक :- 

 

1. श्री हरीश चौधरी
2. श्री वीरेन्द्र सिंह
3. श्री सुरेश मोदी 
4. श्री नरेन्द्र बुडानिया
5. श्री मुकेश भाकर
6. श्री रामनिवास गावड़िया
7. श्री अमीन कागजी
8. श्री रोहित बोहरा
9. श्रीमती रमिला खड़िया
10. श्रीमती रीटा चौधरी
11. श्री जुबेर खान
12. श्री रतन देवासी
13. श्री गणेश घोघरा
14. श्री अनिल शर्मा
15. श्री विद्याधर चौधरी
16. श्रीमती अनीता जाटव
17. श्री मनीष यादव
18. श्री ललित यादव
19. श्री विकास चौधरी
20. श्री एम.एल. मीणा
21. श्री सुरेश गुर्जर
22. श्री संजय जाटव
23. श्री रूपिन्द्र सिंह कुन्नर
24. श्री अभिमन्यु पूनिया
25. श्री भैरोसिंह परिहार (मध्यप्रदेश)

 

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक 

 

1. श्री हेमाराम चौधरी
2. श्री परसराम मोरदिया
3. श्री बृजकिशोर शर्मा
4. श्री प्रताप सिंह खाचरियावास
5. श्रीमती ममता भूपेश
6. श्रीमती जाहिदा खान
7. श्रीमती नसीम अख्तर
8. श्रीमती कृष्णा पूनिया, पूर्व अध्यक्ष, राज्य क्रीड़ा परिषद्
9. श्री जोगेंद्र अवाना, पूर्व अध्यक्ष, देवनारायण बोर्ड
10. श्री धीरज गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान बीज निगम
11. श्री महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड
12. श्री संदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष, एन.सी.आर. आधारभूत विकास बोर्ड
13. श्री वाजिब अली, पूर्व अध्यक्ष, खाद्य आयोग
14. श्री लाखन मीणा, पूर्व अध्यक्ष, डांग क्षेत्रीय विकास मण्डल
15. श्री गफूर अहमद, पूर्व चेयरमेन, श्रम सलाहकार समिति
16. श्री मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व महानिदेशक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन
17. श्रीमती गंगा देवी
18. श्री जी.आर. खटाणा
19. श्री पी.आर. मीणा
20. श्री प्रशांत बैरवा
21. श्री वेद प्रकाश सोलंकी
22. श्री कैलाश मीणा
23. श्री राकेश पारीक
24. श्री ओमप्रकाश हुड़ला
25. श्री अमर सिंह जाटव
26. श्री प्रकाश बैरवा
27. श्री कमल बैरवा
28. श्री महेन्द्र मीणा
29. श्री रामचन्द्र रावत
30. श्री रामस्वरूप कसाना
31. श्री इन्द्राज गुर्जर
32. श्री दिलीप चौधरी
33. श्री प्रकाश चौधरी
34. श्री दाताराम गुर्जर
35. श्री राजेन्द्र गंडूरा
36. श्री अशोक तंवर

 

सांसद प्रत्याशी :-

 

1. श्री करणसिंह उचियारड़ा
2. श्री अनिल चौपड़ा
3. श्री दामोदर गुर्जर

 

अन्य प्रमुखजन :-

 

1. श्री रफीक मंडेलिया
2. श्री विजय जांगिड़, सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
3. श्रीमती राखी गौतम, अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस
4. श्री विनोद जाखड़, अध्यक्ष, प्रदेश एन.एस.यू.आई.
5. श्री लोकेश कांति मीणा, थानागाजी
6. श्री राकेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष, एन.एस.यू.आई.
7. श्री हीरालाल सैनी, जिला प्रमुख, दौसा
8. श्री रक्षीलाल बैरवा, जिला प्रमुख करौली
9. श्री मोहन डागर, उप जिला प्रमुख, जयपुर
10. श्री कमल मीणा, पूर्व सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी
11. श्री अवधेश बैरवा, पूर्व उपाध्यक्ष, एस.सी. आयोग
12. श्री रामविलास चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख टोंक
13. श्री अजीत महुआ, पूर्व जिला प्रमुख
14. श्री शंकरलाल मीणा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग
15. श्री निर्मल चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष, राजस्थान विश्वविद्यालय
16. श्री शिव प्रकाश गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी, वि.स. चुनाव
17. श्री महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी, वि.स. चुनाव
18. श्री हरिप्रसाद बैरवा, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी टोंक
19. श्री रामजीलाल ओड़, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दौसा
20. श्री इन्द्राज खीचड़, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, चूरू

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!