लंबे इंतजार के बाद सीएम भजनलाल ने आईपीएस की तबादला सूची पर लगाई मुहर, 58 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर - सिर्फ 14 जिलों के एसपी बदले, जल्द आ सकती है एक और तबादला सूची, देखें पूरी लिस्ट
जयपुर। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पहली बार आईपीएस अफसरों की बड़ी ट्रांसफर लिस्ट आई है। इस तबादला सूची में 58 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। हालांकि इस सूची में केवल 14 जिलों के एसपी बदले गए हैं। ऐसे में यह मान लेना चाहिए कि जल्द ही एक और तबादला सूची आने वाली है। राजस्थान में कुल 50 जिले हैं लेकिन पुलिस जिलों की संख्या 57 है जिनमें आयुक्तालय के अलग अलग जिले शामिल होते हैं। जिस तरह से सरकार बदलने के साथ ही कई जिलों के कलेक्टर बदलने की मांग उठी थी। उसी तरह जिला एसपी के ट्रांसफर की मांग लंबे समय से चल रही थी। सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्री आईपीएस की ट्रांसफर सूची का इंतजार कर रहे थे। इस तबादला सूची में एसपी से ऊपर के स्तर के अधिकारियों की संख्या ज्यादा है।
14 जिलों के एसपी बदले
आईपीएस की इस ट्रांसफर सूची में राज्य सरकार ने 14 जिलों के एसपी बदले हैं। इन 14 जिलों में 4 नवगठित जिले हैं जबकि 10 पुराने जिले हैं। जयपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी वर्ष 2011 बैच के आईपीएस आनन्द शर्मा को और जोधपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी 2011 बैच के आईपीएस राममूर्ति जोशी को दी गई है। बड़े जिलों की बात करें तो बीकानेर में कावेंद्र सागर को एसपी लगाया गया है। हनुमानगढ में अरशद अली, भीलवाड़ा में धर्मेंद्र सिंह और अजमेर में वंदिता राणा को एसपी लगाया गया है। विकास सांगवान को टोंक, राजेंद्र कुमार मीणा को बूंदी, हनुमान प्रसाद मीणा को डीडवाना कुचामन, संजीव नैन को अलवर, विनीत कुमार बंसल को प्रतापगढ, हरिशंकर को बालोतरा और राजन दुष्यंत को कोटपूतली बहरोड़ जिले का एसपी बनाया गया है।
58 आईपीएस की पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां देखें
गोविन्द गुप्ता (1993) - महानिदेशक, जेल, राजस्थान, जयपुर
अनिल पालीवाल (1994) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं (टेलिकॉम्यूनिकेशन एवं टेक्निकल) एवं यातायात, राजस्थान, जयपुर
अशोक कुमार राठौड (1994) - अतिरिक्त महनिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण, राजस्थान, जयपुर
मालिनी अग्रवाल (1994) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग, जयपुर
डॉ. प्रशाखा माथुर (1995) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण एवं पुनर्गठन, राजस्थान, जयपुर
सचिन मित्तल (1996) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर
संजीब कुमार नर्जरी (1996) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सतर्कता, राजस्थान, जयपुर
डॉ. हवा सिंह घुमारिया (1997) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एस.डी.आर.एफ.) एवं नियम, राजस्थान, जयपुर
एस. सेंगाथिर (1997) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस-कम-निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
बिपिन कुमार पाण्डेय (1998) - अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर
पी. रामजी (1998) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर
भूपेन्द्र साहू (1999) - अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, रेल्वेज, राजस्थान, जयपुर
प्रफुल्ल कुमार (2001) - महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर
राजेश मीणा (2002) - महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेन्ज, उदयपुर
संदीप सिंह चौहान (2004) - महानिरीक्षक पुलिस, गृह रक्षा, जयपुर
अजय पाल लांबा (2005) - महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेन्ज, जयपुर
डॉ. विष्णु कान्त (2005) - महानिरीक्षक पुलिस, सुरक्षा, जयपुर
परम ज्योति (2005) - महानिरीक्षक पुलिस, क्राईम, पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर
अंशुमन भोमिया (2006) - महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
हेमन्त कुमार शर्मा (2006) - महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.), जयपुर
डॉ. रवि (2007) - उपमहानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण, राजस्थान, जयपुर
कैलाश चन्द्र बिश्नोई (2007) - उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
रणधीर सिंह (2007) - उप महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, राजस्थान, जयपुर
डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008) - उप महानिरीक्षक पुलिस, प्रशिक्षण, जयपुर
राहुल कोटोकी (2008) - उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-।।, जयपुर
राजेश सिंह (2008) - उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ।।।, जयपुर
कुंवर राष्ट्रदीप (2009) - अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
कल्याण मल मीणा (2009) - उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर
अनिल कुमार-।। (2009) - उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-IV, जयपुर
शिव राज मीणा (2009) - उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो. कोटा
डॉ. रामेश्वर सिंह (2009) - अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
मनीष अग्रवाल (2010) - पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
योगेश दाधीच (2010) - अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, जयपुर आयुक्तालय, जयपुर
आनन्द शर्मा (2011) - पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण
राजन दुष्यन्त (2011) - पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली - बहरोड़
राम मूर्ति जोशी (2011) - पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण
अरशद अली (2011) - पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़
शांतनु कुमार सिंह (2012) - पुलिस अधीक्षक, साईबर क्राईम, पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर
देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (2012) - पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
मारूती जोशी (2012) - पुलिस अधीक्षक, सिविल राईट्स, जयपुर
विनीत कुमार बंसल (2012) - पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़
श्याम सिंह (2012) - पुलिस अधीक्षक, ब्यावर
तेजस्वनी गौतम (2013) - पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पूर्व), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
संजीव नैन (2013) - पुलिस अधीक्षक, अलवर
नरेंद्र सिंह (2013) - पुलिस अधीक्षक, जी.आर.पी., अजमेर
धर्मेन्द्र सिंह (2014) - पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा
करण शर्मा (2014) - पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, जयपुर
लक्ष्मण दास (2014) - पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी., क्राईम ब्रांच, जयपुर
हनुमान प्रसाद मीणा (2014) - पुलिस अधीक्षक, डीडवाना - कुचामन
राजेश कुमार कॉवट (2014) - पुलिस अधीक्षक-प्रथम, सी.आई.डी. (सी.बी.), जयपुर
राजेंद्र कुमार मीणा (2014) - पुलिस अधीक्षक, बूंदी
कावेंद्र सिंह सागर (2015) - पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
वन्दिता राणा (2017) - पुलिस अधीक्षक, अजमेर
विकास सांगवान (2018) - पुलिस अधीक्षक, टोंक
कुन्दन कंवरिया (2018) - पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
सुशील कुमार (2019) - उपायुक्त पुलिस, जयपुर मैट्रो रेल कॉरपोरेशन, जयपुर
हरी शंकर (2019) - पुलिस अधीक्षक, बालोतरा
सुजीत शंकर (2020) - पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण
4 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त जिलों का चार्ज
ममता गुप्ता (2012) पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर को पुलिस अधीक्षक, गंगापुरसिटी का चार्ज।
धर्मेन्द्र सिंह (2014) पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा को पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा का चार्ज।
ज्ञान चन्द्र यादव (2014) पुलिस अधीक्षक, जालोर को पुलिस अधीक्षक, सांचोर का चार्ज।
वन्दिता राणा (2017) पुलिस अधीक्षक, अजमेर को पुलिस अधीक्षक, केकड़ी का चार्ज।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!