Dark Mode

कांग्रेस ने जारी प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित, 15 मंत्री शामिल, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से दिया टिकट - वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने वाले निर्दलीयों को भी बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने जारी प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित, 15 मंत्री शामिल, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से दिया टिकट

 

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची रविवार शाम को जारी कर दी। इस सूची में 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इस सूची में कांग्रेस ने 15 मंत्रियों को शामिल किया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को भी कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से टिकट दिया है।

 

जानिए किसे कहां के लिए घोषित किया प्रत्याशी

 


1. सादुलशहर - जगदीश चंद्र जांगिड़

2. करणपुर - गुरमीत सिंह कुन्नर

3. सूरतगढ़ - डूंगरराम गेदर

4. हनुमानगढ़ - विनोद कुमार चौधरी

5. खाजूवाला - गोविंद राम मेघवाल

6. बीकानेर पश्चिम - बीडी कल्ला

7. नोखा - सुशीला डूडी

8. सरदारशहर - अनिल शर्मा

9. झुंझुनूं - बृजेंद्र सिंह ओला

10. नवलगढ़ - डॉ. राजकुमार शर्मा

11. फतेहपुर - हाकम अली खान

12. नीमकाथाना - सुरेश मोदी

13. कोटपूतली - राजेंद्र यादव

14. दूदू - बाबूलाल नागर

15. सिविल लाइंस - प्रताप सिंह खाचरियावास

16. किशनपोल - अमीन कागजी

17. आदर्शनगर - रफीक खान

18. बस्सी - लक्ष्मण मीणा

19. बानसूर - शकुंतला रावत

20. रामगढ़ - जुबेर खान

21. डीग-कुम्हेर - विश्वेंद्र सिंह

22. वैर - भजनलाल जाटव

23. राजखेड़ा - रोहित बोहरा

34. महुवा - ओमप्रकाश हुड़ला

25. दौसा - मुरारी लाल मीणा

26. लालसोट - परसादी लाल मीणा

27. खंडार - अशोक बैरवा

28. पुष्कर - नसीम अख्तर इंसाफ

29. केकड़ी - डॉ. रघु शर्मा

30. नावां - महेंद्र चौधरी

31. सोजत - निरंजन आर्य

32. मारवाड़ जंक्शन - खुशवीर सिंह जोजावर

33. बाड़मेर - मेवाराम जैन

34. सांचौर - सुखराम बिश्नोई

35. सिरोही - संयम लोढ़ा

36. खेरवाड़ा - दयाराम परमार

37. मावली - पुष्कर लाल डांगी

38. सलूंबर - रघुवीर सिंह मीणा

39. घाटोल - नानालाल निनामा

40. बांसवाड़ा - अर्जुन सिंह बामनिया

41 निंबाहेड़ा - उदयलाल आंजना

42. मांडल - रामलाल जाट

43. अंता- प्रमोद जैन भाया

 


प्रत्याशियों की सूची में ये 15 मंत्री हैं शामिल

 

कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 15 मंत्री भी शामिल हैं। इनमें खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, लालसोट से परसादी लाल मीणा, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, मांडल से रामलाल जाट और अंता से प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया गया है।

 

पिछले चुनाव में कांग्रेस से बागी होने वाले निर्दलीयों को भी घोषित किया प्रत्याशी

 

साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीतने वालों को इस बार टिकट दिए गए हैं। सिरोही से संयम लोढ़ा, दूदू से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह जोजावर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!