Dark Mode

महिलाएं जब संघर्ष करती हैं तो आसमान छू लेती हैं - सविता पाईवाल - परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस में टॉक शॉ का आयोजन

महिलाएं जब संघर्ष करती हैं तो आसमान छू लेती हैं - सविता पाईवाल

 

 

जयपुर। जयपुर के मानसरोवर स्थित परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस और इवो महिला संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर टॉक शॉ का आयोजन किया गया। इस टॉक शॉ में 'शिमर मिसेज राजस्थान' के विजेताओं और फाइनलिस्ट ने अपने अपने अनुभव कॉलेज गर्ल्स के साथ शेयर किए। अपने अनुभव साझा करते हुए विजेता प्रतिभागियों ने कहा कि अपना लक्ष्य अर्जित करने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। बिना हौंसला खोये अगर निरंतर प्रयास करते रहें तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के युग में हम सबको समान अवसर मिले हुए हैं। लड़का लड़की में भेद करके हमें कोई पीछे नहीं धकेल सकता। मेहनत करने वालों के लिए पूरा आसमान खुला है। आज की गर्ल्स को अपना लक्ष्य स्वयं तय करना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करते रहना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सविता पाईवाल ने कहा कि महिलाएं जब संघर्ष करती है तो आसमान छू लेती हैं। रूढ़िवादी परम्पराओं को त्याग कर आधुनिक समाज में जीने के लिए हमें अपने आप को सक्षम बनाना होगा। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। अपने संबोधन के दौरान ईवो (ईडब्ल्यूओ) की अध्यक्षा अलका अग्रवाल ने छात्राओं को अपने व्यक्तित्व को बुलंद करने का आह्वान किया। परिष्कार कॉलेज के निदेशक डॉ. राघव प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Comment / Reply From

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!