Dark Mode

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने की आंदोलन समाप्ति की घोषणा, बाद में आधी रात को हुआ सुखदेव सिंह और नवीन सिंह शेखावत के शवों का पोस्टमार्टम - जानिए किन किन मांगों पर बनी सहमति... मेडिकल बोर्ड से हुआ दोनों शवों का पोस्टमार्टम

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने की आंदोलन समाप्ति की घोषणा, बाद में आधी रात को हुआ सुखदेव सिंह और नवीन सिंह शेखावत के शवों का पोस्टमार्टम

 

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन हुए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पूरे राजस्थान में बुधवार को बंद का ऐलान किया गया था जो सफल रहा। बंद के दौरान प्रदेश के अलग अलग शहरों में सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और स्कूलें बंद रही। उधर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल के बाहर चल रहा आंदोलन समाप्त कर दिया गया। दो दिन तक लगातार चले धरने के बाद के बुधवार देर रात को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने सभी मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन समाप्ति का ऐलान किया। इसके बाद आधी रात को सुखदेव सिंह और नवीन शेखावत के शवों का सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।

 

पढ़ें किन किन मांगों पर बनी सहमति....

 

1. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले हमलावरों को 72 घंटे में गिरफ्तार किया जाएगा। आपराधिक वारदात में शामिल लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा सहित जो भी शामिल हो उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु पत्रावली में उल्लेख किया जाए।

2. हत्याकांड की जांच केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) से कराई जाएगी।

3. सुखदेव सिंह को लगातार मिल रही धमकियों और सुरक्षा की मांग किए जाने के बावजूद सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराए जाने के मामले की जांच सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में बनी कमेटी द्वारा कराई जाएगी। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

4. जांच के बाद इस प्रकरण का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराया जाए।

5. श्याम नगर थाना प्रभारी, बीट प्रभारी और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

6. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजनों को आर्थिक मुआवजे और सरकारी नौकरी के लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी।

7. हत्याकांड के दौरान घायल हुए अजीत सिंह के परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिए जाने की अनुशंसा सरकार के की जाएगी।

8. सुखदेव सिंह के परिवार को सुरक्षा जयपुर और हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

9. सुरक्षा के लिहाज से सुखदेव सिंह के परिवारजनों को 10 दिन में हथियार लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

10. हत्याकांड के गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
11. जिन राजपूत समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोगों को जान का खतरा है, उन्हें भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!